Dungarpur: भवन अधिग्रहण संशोधित आदेश

डूंगरपुर की खबरें पढ़े Udiapur Times पर 
 
 | 
news from dungarpur, dungarpur  news, latest news from dungarpur

1. भवन अधिग्रहण संशोधित आदेश

डूंगरपुर, 11 अगस्त। पंचायतीराज उप चुनाव माह अगस्त-2025 के तहत प्रभारी अधिकारी, मतदान दल भुगतान प्रकोष्ठ से संबंधित कार्य निष्पादन हेतु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के विवेकानंद कक्ष का लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के तहत अधिग्रहण किया जाता है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चन्द्र धाकड़ ने बताया कि संबंधित कार्यालयध्यक्ष प्रकोष्ठ प्रभारी की मांग के अनुरूप उन्हे अधिग्रहित कक्ष को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करे। 

2. पंचायत उन्नति सूचकांक पीएआई 2.0 के तहत दिशा-निर्देश जारी

डूंगरपुर, 11 अगस्त। पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित पंचायत उन्नति सूचकांक सत्तत् विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण की प्राप्ति में गांवों की पंचायतवार की गई प्रगति के मापन एवं आंकलन का एक उपयोगी माध्यम है तथा मंत्रालय द्वारा गत वर्ष पंचायत विकास सूचकांक के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 के डेटा आधारित पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 09 अप्रैल 2025 को जारी किया गया है।

इसके प्रसार हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत भवन पर उस पंचायत का पीएआई 1.0 का रिपोर्ट कार्ड अनिवार्यतः प्रदर्शित करें। साथ ही पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस वर्ष डेटा बिंदुओं को और अधिक प्रासंगिक व व्यवहारिक बनाने की दृष्टि से वर्ष 2023-24 के डेटा आधारित पंचायत उन्नति सूचकांक पीएआई 2.0 तैयार करने के लिए गत सूचकांक की तुलना में इसमें शामिल इंडिकेटर्स की संख्या 516 से घटाकर 147 तथा डेटा बिंदु संख्या 794 से कम कर 174 कर दी गई है। पीएआई 2.0 तैयार करना एक समयबद्ध कार्य है, जिसके तहत वर्ष 2023-24 के डेटा आधारित डेटा बिंदुओ की प्रविष्टि (म्दजतल) माह जुलाई 2025 तक एवं प्रविष्टि डेटा का सत्यापन 15 अगस्त 2025 तक आवश्यक रूप से किया जाना हैं।

डेटा प्रविष्टि हेतु राज्य स्तर से पीएआई पोर्टल पर सभी 147 इंडिकेटर्स व 174 डेटा बिंदुओं का थीमवार व लाईन विभागवार कर दिया गया है।

गत वर्ष की भांति पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 के तहत डेटा संग्रह, प्रविष्टि व सत्यापन कार्य की निगरानी के लिए सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) हेतु उपखण्ड स्तर पर गठित समिति (प्रति संलग्न) ही निगरानी समिति के रूप में कार्य करेंगी।

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि पंचायत उन्नति सूचकांक पीएआई के संबंध में ब्लॉक स्तरीय बैठक का नियमित आयोजन सुनिश्चित करवाते हुए पीएआई 2.0 के प्रथम चरण में डेटा संग्रह व प्रविष्टि तत्काल प्रभाव से आरंभ एवं समयबद्ध पूर्ण करवाने हेतु विभिन्न लाईन विभागों एवं संबंधितों को निर्देशित कर निम्न गतिविधियों को निश्चित समयावधि में कराना सुनिश्चित कराएं।

ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के द्वारा ग्राम पंचायत से डेटा कलेक्शन फॉरमेट (डीसीएफ) प्राप्त करना। 2023-24 के डेटा आधारित डीसीएफ तैयार कर ग्राम पंचायत को उपलब्ध करवाना। ब्लॉक स्तर पर पीएआई डेटा का सत्यापन करवाना। जिला स्तर पर पीएआई डेटा का सत्यापन करवाना।

इस हेतु पंचायत उन्नति सूचकांक पीएआई के तहत सभी स्तरों पर डेटा संग्रह प्रविष्टि, डेटा सत्यापन तथा पंचायती राज विभाग व लाईन विभागों के जिला,ब्लॉक,ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारियों की भूमिका के संबंध में पंचायत विकास सूचकांक पीडीआई हेतु तैयार मानक संचालन प्रक्रिया एसओपी का उपयोग एसओपी 2.0 के लिए किया जा सकता है।

3. पंचायतीराज संस्थाओ के उप चुनाव की बैठक आज

डूंगरपुर, 11 अगस्त। पंचायतीराज संस्थाओ के उप चुनाव अगस्त 2025 के सफल क्रियान्वयन के लिए दिनांक 12 अगस्त 2025 को सांय 4.00 बजे ई.डी.पी. हॉल में बैठक आयोजित की गयी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चन्द्र धाकड़ ने बताया कि बैठक में समस्त प्रकोष्ठ प्रभारी आवंटित प्रकोष्ठ से संबंधित उप चुनाव अगस्त 2025 के संबंध में अब तक की गयी तैयारी एवं प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करे।

4. हर घर तिरंगा अभियान के तहत् तिरंगे की रोशनी से जगमगाया देव सोमनाथ मंदिर

 डूंगरपुर, 11 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा सोमनाथ मन्दिर, देवसोमनाथ को 15 अगस्त तक तिरंगा रंग की रोशनी से सजाया गया है। यह जानकारी पुरातत्व विभाग के दीपक कुमार मीना, संरक्षण सहायक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने दी।

 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्लेम वितरण समारोह में डूंगरपुर के 400 से अधिक किसानों के खातों में डीबीटी से पहुंची राशि मोबाइल में मैसेज आते ही खिल उठा कावाराम का चेहरा  डूंगरपुर, 11 अगस्त। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत क्लेम वितरण समारोह में राष्ट्रव्यापी डीबीटी दावों की पहली किस्त जारी कर किसानों को राहत प्रदान की गई ।

5. डीबीटी के माध्यम से देश के 35 लाख किसान 39 सौ करोड़ की राशि बैंक खातों में हस्तानांतरित की गई।

प्रदेश के राज्य स्तरीय कार्यक्रम झुंझुनू में केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार श्री भागीरथ चौधरी, कृषि मंत्री राजस्थान सरकार श्री किरोड़ी लाल मीणा, जिला प्रभारी मंत्री झुंझुनू अविनाश गहलोत, पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र राठौड़, किसान आयोग के अध्यक्ष सी आर चौधरी तथा गणमान्य मंत्री, जन प्रतिनिधियों के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया।

जिसका वर्चुअल माध्यम से पूरे प्रदेश में प्रसारण किया गया। समारोह में अतिथियों द्वारा प्रदेश के 9 लाख 70 हजार को 1426 करोड़ से अधिक क्लेम राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया।

जिला स्तरपर डूंगरपुर के डीओआईटी सभागर में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह, समाजसेवी बंशीलाल कटारा, बद्री प्रसाद कटारा तथा ईडीपी सभागार में बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी में कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार परेश पंड्या ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा भुगतान क्लेम वितरण के अंतर्गत प्रथम किस्त में जिले के 400 से अधिक किसानों को क्लेम का भुगतान सीधा डीबीटी के माध्यम से कर राहत प्रदान की गई।

खिले चेहरे समारोह के दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम से केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री राजस्थान श्री भजनलाल शर्मा द्वारा जैसे ही रिमोट के माध्यम से डीबीटी किया गया किसानों के मोबाइल पर मैसेज आना शुरू हो गए।मोबाइल पर राशि के खाते में पहुंचने का मैसेज आते ही किसानों के चेहरे खिल उठे।

किसान कावाराम निवासी गोकुलपुरा ने मोबाइल पर डीबीटी के माध्यम से आए 11489.68 रुपए के मैसेज को प्रसन्नता से दिखाते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान समाज सेवी बंसीलाल कटारा ने भी किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं किसान मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News