Dungarpur: अभियानों की तैयारी समीक्षा

डूंगरपुर की खबरें  पढ़े Udaipur  Times  पर 
 | 
Training for CM e-Gram Project completed in Bichiwada.

1.गांव चलो अभियान, सहकार सदस्यता अभियान, शहर चलो अभियान की तैयारी को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ली बैठक, दिए दिशा निर्देश

 डूंगरपुर, 3 सितंबर। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह गांव चलो अभियान, सहकार सदस्यता अभियान, शहर चलो अभियान की तैयारी को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सूचना प्रौद्योगिकी के वीसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।

डीओआईटी के वीसी कक्ष में आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने गांव चलो अभियान( 19 सितंबर 20 अक्टूबर 2025) के सफल आयोजन को लेकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित, यूनिक आईडी जारी करने, आयुष्मान कार्ड वितरित करने, टीबी मुक्त सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने सहकारिता सदस्यता अभियान 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक, शहर चलो अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा जिसके सफल आयोजन को लेकर कहा कि सभी जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने अधिनिस्थ कार्मिक की बैठक कर अभियान को सफल बनाएं ।

उन्होंने ब्लॉक वाइज अधिकारियों से समीक्षा करते हुए कहा कि सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी योजना बनाकर कार्य करें तथा अभियान को राज्य सरकार के मंशानुरूप कार्य करें।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ , अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाडि़या सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी डीओआईटी वी सी कक्ष में तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वी सी माध्यम से उपस्थित रहे। 

2. दूरस्थ क्षेत्रों में गरीब-वंचित के बीच पहुंच रहा है आयोग ताकि उनकी परिवेदनाओं का कर सकें निस्तारण रू मानवाधिकार सदस्य श्री रामचंद्र सिंह झाला 

डूंगरपुर, 3 सितंबर। राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग सदस्य माननीय श्री रामचन्द्र सिंह झाला बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर डूंगरपुर पहुंचे।

सर्किट हाउस पहुंचने पर जिला कलक्टर से अंकित कुमार सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार सिंह ने जिले की कानून एवं शांति व्यवस्था के बारें में जानकारी प्रदान की।

इसके पश्चात मानवाधिकार आयोग सदस्य झाला ने मानवाधिकार आयोग में दर्ज परिवेदनाओं पर सर्किट हाउस में जनसुनवाई की तथा परिवादियों की परिवेदनाओं को तसल्ली से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए निस्तारण हेतु निर्देश प्रदान किये।

उन्होंने प्रकरणों में परिवादियों को आवश्यक होने पर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए भी निर्देशित किया।

मानवाधिकार आयोग सदस्य झाला ने बताया कि ग्रामीण एवं दूरस्थ जनजाति क्षेत्रों में गरीब लोग आर्थिक परिस्थितियों के कारण जयपुर तक आने में असमर्थ होते हैं, इसलिए आयोग सदस्य इनके बीच पहुंच रहें हैं, ताकि उनकी समस्याओं को सुनकर निस्तारण कर सकें।

उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से ग्रामीण दुरुस्त क्षेत्रों में लोगों को मानवाधिकार क्या है, उसकी प्रक्रिया क्या है इस जानकारी का अभाव होने के कारण लोग हम तक नहीं पहुंच पाते हैं इसलिए आयोग के कार्य क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में जाकर मानवाधिकार के बारे में जानकारी देना भी है।

साथ ही जेल , थाने, चिकित्सालय में मिलने वाली सुविधाओं का निरीक्षण करना, भोजन पानी अल्पाहार, साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में निरीक्षण कर जानकारी लेना तथा कमी होने पर सुधार हेतु कार्य करना एवं सुझाव देना आदि सम्मिलित है। मानवाधिकार आयोग सदस्य श्री झाला ने जनसुनवाई के बाद कोतवाली थाना, जिला कारागृह एवं सदर थाना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली ।

उन्होंने कोतवाली थाना में बाल मित्र कक्ष, अनुसंधान कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, कार्मिकों एवं महिला कार्मिकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह से ली वहीं जिला कारागृह में आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कैदियों से संवाद किया । उपाधीक्षक तपेन्द्र मीणा ने निरीक्षण करवाते हुए जानकारी प्रदान की।

इसी क्रम में उन्होंने सदर थाना का भी निरीक्षण किया तथा थानाधिकारी सुबोध जांगिड से जानकारी ली।

जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल पहाडि़या, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कल्पित शर्मा, पिंकी मीणा, तहसीलदार डूंगरपुर जियाऊर्ररहमान साहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। 

3.मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना हेतु प्रशिक्षण संपन्न

डूंगरपुर, 3 सितम्बर। मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

सरकारी विभागों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में प्रदत की जा रही मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यक्रमों अंतर्गत सृजित परिसंपत्तियों एवं प्रदत सेवाओं के सत्यापन के लिए एक प्रबंधन सूचना प्रणाली तैयार की गई है जिसके अंतर्गत समस्त गांव मूलभूत संसाधनों की जानकारी सूचना हेतु प्रपत्र ईजी-1तैयार किए जाने के लिए ग्राम विकास अधिकारी,कृषि पर्यवेक्षक, कनिष्ठ सहायक, एएनएम, विद्यालय सहायक एवं पंचायत शिक्षक का प्रशिक्षण पंचायत समिति सभागार बिछीवाडा में उपखंड अधिकारी शाहीन अंजुम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

प्रपत्र ईजी 1 हेतु सूचनाओं के संकलन संबंधित प्रशिक्षण ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी रविन्द्र कुमार जांगिड एवं सांख्यिकी निरीक्षक दीपक दरंगा द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यशाला में संगणक आरजु भोजात, रचना कोटेड होमगार्ड हरीश घोघरा एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। 

4. 16वीं विधानसभा चतुर्थ सत्र हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी हेतु संशोधित आदेश जारी

डूंगरपुर, 3 सितंबर। 16वीं राजस्थान विधानसभा चतुर्थ सत्र 01.09.25 से प्रारम्भ हो गया है।

सत्र के दौरान विधानसभा प्रश्नों के उत्तर यथा समय त्वरित गति से निपटाये जाने है।

इस हेतु विधानसभा सत्र के दृष्टिगत जिला स्तर पर विधानसभा नियंत्रण कक्ष जिला कलक्टर कार्यालय में 01 सितंबर से प्रारंभ किया गया है।

जिसके दूरभाष नं. 02964-232262 हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड के आदेश अनुसार नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी दिलीप सिंह चौहान, संस्थापन अधिकारी तथा कलेक्ट्रट कार्यालय डूंगरपुर एवं जगपाल भाटिया, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रट कार्यालय डूंगरपुर को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश अनुसार नियंत्रण कक्ष के सुचारू संपादन हेतु महात्मा गांधी राजकीय माध्यमिक विद्यालय पीठ के वरिष्ठ अध्यापक चिमनलाल यादव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मझौला के कनिष्ठ सहायक मुकेश गमेती, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गामड़ी देवल के अध्यापक नरेश चन्द्र भगोरा की ड्यूटी प्रथम पारी प्रातः 8 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी।

इसी क्रम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सलियाट फला पालीसोडा बिछीवाडा के अध्यापक मुकेश कुमार डामोर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सती रामपुर के कनिष्ठ सहायक सूरजमल कोटेड, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ा कुम्हारिया के अध्यापक जय तम्बोली की ड्यूटी द्वितीय पारी दोपहर 2 से रात्रि 8 बजे तक रहेगी।

जारी आदेश अनुसार समस्त नियुक्त कार्मिक दिए गए दिशा निर्देशों की अनुपलना करेंगे। 

5.अब बेलों से खेती करने पर मिलेगी 30 हजार प्रोत्साहन राशि 10 सितंबर 2025 तक कर सकेंगे आवेदन

डूंगरपुर, 03 सितंबर। मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के तहत लघु सीमान्त कृषकों को बैलो से खेती करने पर 30,000 रुपए प्रोत्साहनराशि प्रदान की जाएगी।

संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार) परेश पंड्या ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के तहत लघु सीमान्त कृषकों को बैलों से खेती करने पर प्रोत्साहन राशि 30,000ध्- दिये जाने का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उठाने हेतु कृषकों को संबंधित कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय में ऑफ लाईन आवेदन करना होगा।

प्रत्येक आवेदन पूर्ण रूप से भरा हुआ हो । साथ ही आवेदन पत्र के साथ पशु का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, बैलों के साथ कृषक की जिओ टेगिग एवं स्व प्रमाणित फोटो लगी होनी चाहिये। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ जमाबंदी की नकल एवं बैंक खाते की प्रमाणित प्रति संलग्न करनी होगी। कृषक आवेदन की अंतिम 10 सितंबर 2025 रहेगी।

अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नही किया जावेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News