Dungarpur: जनगणना प्रशिक्षण, बेणेश्वर दौरा और ग्राम रथ अभियान

डूंगरपुर की खबरें पढ़ें Udaipur Times पर

 | 

डूंगरपुर बुधवार दिनांक 06 मई 2026

1.जनगणना 2027 के प्रथम चरण ष्मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणनाष् हेतु द्वितीय चरण प्रगणक एवं सुपरवाइजर का तीन दिवसीय अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

1 मई से 15 मई तक स्वगणना का विकल्प

16 मई से 14 जून तक चलेगा जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य प्रथम डिजीटल जनगणना 2027 के डिजिटल टूल्स और तकनीकी पहलुओं पर दिया गया गहन प्रशिक्षण प्रशिक्षण में उपस्थित प्रत्येक कार्मिक जनगणना के कार्य को अत्यंत गंभीरता, जिम्मेदारी एवं समर्पण भाव से संपादित करें रू प्रमुख जनगणना अधिकारी देशलदान

जिले में आगामी जनगणना 2027 के कार्य को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 15 चार्ज स्तर पर जनगणना 2027 के प्रथम चरण ष्मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणनाष् हेतु द्वितीय चरण प्रगणक एवं सुपरवाइजर का तीन दिवसीय अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मंगलवार को पंचायत समिति दोवड़ा एवं नगरपरिषद सभागार कक्ष में आयोजित जनगणना 2027 के प्रथम चरण ष्मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणनाष् हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर देशलदान ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी कार्मिको को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना के आँकड़े नीतिगत योजना निर्माण एवं प्रशासनिक निर्णयों की आधारशिला होते हैं इसलिए प्रत्येक कार्मिक जनगणना के कार्य को अत्यंत गंभीरता, जिम्मेदारी एवं समर्पण भाव से संपादित करें।

 देशलदान ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी कार्मिकों को टीम भावना के साथ कार्य करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की शंका या समस्या को तत्काल साझा कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कल्याणकारी योजनाओं के निर्धारण, संसाधनों के आवंटन तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जनगणना आंकड़ों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। उप जिला जनगणना अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि जनगणना 2027 मुख्य रूप से एक चरणबद्ध और डिजिटल प्रक्रिया है। स्व-गणना (ैमस-िम्दनउमतंजपवद)रू 1 मई से 15 मई तक। 16 मई से 14 जून तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर डेटा संग्रहण किया जाएगा ।

उन्होंने जनगणना से जुड़े सभी कार्मिको को जनगणना कार्यों के सफल एवं त्रुटिरहित निष्पादन करने हेतु आह्वान किया । राज्य स्तरीय दक्ष प्रशिक्षक वैभव पाठक ने बताया कि जनगणना राष्ट्रीय स्तर का एक महाभियान है । 

2. वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा पहुंचे बेणेश्वर धाम पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना विधायक डेचा ने क्षेत्र की परिस्थितियों से करवाया अवगत,

वन विभाग की योजनाओं पर की चर्चा -  वन, पर्यावरण जलवायु परिवर्तन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा एक दिवसीय दौरे पर बेणेश्वर धाम पहुँचे, जहाँ विधायक सागवाड़ा श्री शंकरलाल डेचा तथा अन्य जन प्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर मंत्री संजय शर्मा ने भगवान निष्कलंक मंदिर एवं शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा और वनस्पति के समृद्ध विकास की कामना की। दौरे के दौरान मंत्री श्री संजय शर्मा ने वन विभाग की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की तथा निष्कलंक भगवान मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

साथ ही उन्होंने बेणेश्वर धाम पर स्थित म्यूजियम का भी अवलोकन किया और मावजी महाराज के चोपड़ों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विधायक शंकरलाल डेचा ने ओबरी से छानी मंगरी तक डामर सड़क के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (छव्ब्) नहीं मिलने की बात बताते हुए प्रार्थना पत्र सौंप कर अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि वे पिछले दो वर्षों से इस कार्य के लिए प्रयासरत हैं और विधानसभा में भी इस विषय पर तारांकित प्रश्न लगा चुके हैं।

मंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि इस सड़क की एनओसी प्रक्रिया जारी है और इसकी पत्रावली भारत सरकार को भेजी जा चुकी है। वहाँ से स्वीकृति मिलते ही एनओसी जारी कर दी जाएगी। 

3. ग्राम रथों के साथ जनप्रतिनिधि भी पहुंच रहें हैं गांव-गांव, वागड़ी बोली में दे रहें हैं योजनाओं की जानकारी

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन जन तक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किए गए ग्राम रथ अभियान की सार्थकता डूंगरपुर जिले में देखने को मिल रही है। ग्राम रथों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी गांव-गांव पहुंचकर आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहें हैं। बुधवार को पूर्व सांसद कनकमल कटारा ग्राम पंचायत भीलूडा, वगेरी तथा फलातेड़ पहुंचे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ रथ का स्वागत किया। उन्होंने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार गरीब, वंचित, महिला, किसान, मजदूर, युवा हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है।

उन्होंने आमजन को जागरूक रहकर पात्रता अनुसार योजनाओं से लाभान्वित होने तथा अन्य पात्र लोगों तक भी योजनाओं की जानकारी पहुंचा कर उन्हें लाभांवित करने का आह्वान किया। इसी क्रम में समाजसेवी अशोक पटेल रणोली ग्राम पंचायत जेठाणा पहुंचे तथा रथ का स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ स्वागत किया। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आम जन तक पहुंचाने और प्रचार प्रसार को प्रभावी बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से विशेष कर कृषि, पशुपालन संबंधी योजनाओं को गांव में निवासरत किसानों, पशुपालकों को बताया जा रहा है।

साथ ही अन्य विभागों की योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्रदान करने से योजनाओं की आम व्यक्ति तक पहुंच बन रही है। डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवी बंशीलाल कटारा गुरुवार को ग्राम पंचायत पंच महुड़ी महिपालपुरा, झालुकुआं, धमला फला, गामड़ी अहाड़ा में पहुंचे तथा ग्राम वासियों से संवाद करते हुए वागड़ी में एक-एक योजना की जानकारीदी इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों को ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य जन जन तक योजनाओं की पहुंच बनाना बताए। निवर्तमान प्रधान सीमलवाड़ा कारीलाल ननोमा चौरासी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत झलाप में पहुंचे तथा रथ का स्वागत करते हुए ग्राम वासियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

#Dungarpur #DungarpurNews #Rajasthan #RajasthanNews #UdaipurDivision #Census2027 #DigitalCensus #BeneshwarDham #GramRathCampaign #GovernmentSchemes #RuralDevelopment #VillageAwareness #Wagdi #LocalNews #IndiaNews #TribalDevelopment #PublicAwareness #DigitalIndia

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal