Dungarpur: चाइल्ड हेल्पलाइन ने राह भटके मानसिक विमन्दित बालक को दिया सहारा
1.चाइल्ड हेल्पलाइन ने राह भटके मानसिक विमन्दित बालक को दिया सहारा
डूंगरपुर, 29 अगस्त। बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर एक गुमशुदा बालक के असहाय अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई।
कॉलर द्वारा बताया गया कि डुंगरपुर जिले के देवल गांव में एक लावारिस गुमशुदा बालक को मदद की आवश्यकता है।
उक्त प्रकरण में जानकारी देते हुए सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग डॉ. कल्पित शर्मा ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक मेहुल शर्मा व हिमान्शु जैंन ने देवल पुलिस चोकी से कन्हेया लाल मीणा व गोविन्द कुमार मनात के सहयोग से बालक की सहायता कर चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय लायी।
जिसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा बालक की काउसेलिग करने पर पता चला कि बालक मानसिक विमन्दित है और अपना नाम आजाद निवासी पुनाली डूंगरपुर का होना बता रहा है।
चाइल्ड हेल्पलाइन ने बालक को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भावेश जैंन सदस्य बालकृष्ण परमार, उमेश रावल व जयश्री भट्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति द्वारा बालक को अस्थाई आश्रय मुस्कान संस्थान डूंगरपुर में दिलवाया गया है।
जो कोई भी व्यक्ति इस बालक के संबंध मे और अधिक जानकारी रखता हो तो तत्काल 1098, 02964-294098 अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय बालाजी नगर पुजा हॉस्पीटल के पीछे डूंगरपुर मे सुचित करे।
2. मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना प्रशिक्षण संपन्न
डूंगरपुर, 29 अगस्त। ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी ने बताया की मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना के क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण संपन्न शुक्रवार को हुआ।
विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में प्रदत की जा रही मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यक्रमों अंतर्गत सृजित परिसंपतियों एवं प्रदत सेवाओं के सत्यापन हेतु एक प्रबंधन सूचना प्रणाली तैयार की गई है जिसके अंतर्गत समस्त गांव मूलभूत संसाधनों की जानकारी सूचना हेतु प्रपत्र ईजी-1 तैयार किए जाने के लिए ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, कनिष्ठ सहायक, एएनएम, अध्यापक एवं पंचायत शिक्षक का प्रशिक्षण पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी सांवरलाल आबासरा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
प्रपत्र ईजी ।
हेतु सूचनाओं के संकलन संबंधित प्रशिक्षण ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी कुलदीप कुमार बैरवा एवं सांख्यिकी निरीक्षक कमलेश पाटीदार द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यशाला में संगणक सोहनलाल डामोर, होम गार्ड हर्षित जोशी, सतीश कटारा एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
3. त्रैमासिक समीक्षा बैठक सितम्बर माह में आयोजित
डूंगरपुर, 29 अगस्त। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में माननीय प्रधानमंत्री के 15 सूत्री कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आगामी माह सितम्बर 2025 में जिला कलक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में प्रस्तावित है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि अपने विभाग से संबन्धित त्रैमासिक प्रगति सूचना पूर्व प्रेषित निर्धारित प्रारूप में दिनांक 2 कार्य दिवस में कार्यालय की ई-मेल आई.डी. कदहचतण्उपदव/हउंपसण्बवउ पर भिजवाते हुए हार्ड कॉपी भी उपलब्ध करावे।
बैठक की दिनांक एवं समय पृथक से आपको अवगत कराया जायेगा
#Dungarpur #ChildHelpline #ChildRights #MissingChild #RajasthanNews #ChildWelfare #1098
