geetanjali-udaipurtimes

Dungarpur: जिला सहकारी विकास समिति की बैठक कल

डूंगरपुर की खबरें  पढ़े Udaipur Times पर 

 | 

1. जिला सहकारी विकास समिति की बैठक कल 

डूंगरपुर, 27 अगस्त। उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ समन्वयक जिला सहकारी विकास समिति की बैठक का आयोजन 28 अगस्त 2025 को प्रातः 11.30 बजे जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कलक्टर सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। 

2. राजस्थान विधानसभा चतुर्थ सत्र हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित

डूंगरपुर, 27 अगस्त। 16 वीं राजस्थान विधानसभा चतुर्थ सत्र 01 सितंबर 2025 से प्रारम्भ हो रहा है।

विधानसभा सत्र के दृष्टिगत जिला स्तर पर विधानसभा नियंत्रण कक्ष जिला कलक्टर कार्यालय में स्थापना की गई है,जिसके दूरभाष नं 02964-232262 है।

नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी दिलीप सिंह चौहान, संस्थापन अधिकारी, कलेक्ट्रेट कार्यालय डूंगरपुर (मो. नं. 9982046693) रहेंगे एवं जगपाल भाटिया, प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय डूंगरपुर (मो. नं. 7023647390) को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चन्द्र धाकड़ ने बताया कि प्रथम पारी में प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उंटिया वरिष्ठ अध्यापक गोवन यादव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उपरगांव वरिष्ठ अध्यापक हेमेन्द्र सिंह मीणा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गरासिया फला खोलडा अध्यापक जितेन्द्र कुमार ननोमा को, द्वितीय पारी में दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आहेटा, अध्यापक पंकज कुमार गर्ग, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती खेरवाडा, अध्यापक नीरज तम्बोली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालमाथा, पुस्तकालय अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार अहारी को नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश अनुसार नियंत्रण कक्ष में नियुक्त किए गये कार्मिक सत्र समाप्ति, आगामी आदेश तक नियमित रूप से अपनी उपस्थिति देगे।

कार्यालय से प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष उल्लेख प्रस्ताव से संबंधित को सूचनाओं एवं प्रत्युत्तर का अंकन, विधानसभा प्रश्न के मॉनिटरिंग रजिस्टर एवं कम्प्यूटर में संधारित, पंजीबद्ध करेंगे। आदेश अनुसार नियुक्त कार्मिक संबंधित प्रश्न को तत्काल ई-मेल के माध्यम से संबंधित विभाग, अनुभाग को प्रेषित करेंगे।

किसी विभाग, अनुभाग से निर्धारित समयावधि में प्रत्युत्तर अप्राप्त होने की स्थिति में प्रभारी एवं सहायक प्रभारी नियंत्रण कक्ष को अवगत करायेंगे। प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी विधानसभा नियंत्रण कक्ष के कार्मिकों से समन्वय कर प्रश्न का प्रत्युत्तर तत्काल भिजवाना सुनिश्चित करेगे। प्रभारी अधिकारी, सहायक प्रभारी नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन सायं 3.बजे आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेगें। नियंत्रण कक्ष में नियुक्त कार्मिक दिए गए आदेश अनुसार साप्ताहिक अवकाश का उपभोग कर सकेंगे

3. वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा.2025 के लिए ऑनलाईन निकाली लॉटरी

जिले से 121 वरिष्ठ नागरिक करेंगे हवाई यात्रा तथा 1006 को रेल से तीर्थ यात्रा का मिलेगा अवसर

 डूंगरपुर, 27 अगस्त। राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मंशानुरूप वरिष्ठ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनकी आस्थाए सस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं जोडे रखने के लिए सतत् प्रयासरत है।

देवस्थान विभाग द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा 2025 के अन्तर्गत डूंगरपुर जिले की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सूचना विज्ञान केन्द्र में जिला कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में एवं लॉटरी समिति की उपस्थिति में संपन्न की गई।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजनान्तर्गत जिले में हवाई यात्रा के लिए कुल 2930 प्राप्त आवेदन में से 121 तथा रेल यात्रा के लिए कुल 3865 प्राप्त आवेदन में से 1006 यात्रियों का चयन कर कुल 1127 यात्रियों का चयन किया गया। सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग दीपिका मेघवाल ने बताया कि रेल द्वारा यात्राओं मे हरिद्वार, ऋषिकेश, अयोध्या, वाराणसी, सारनाथ, मथुरा, वृंदावन, बरसाना, आगरा, अयोध्या, द्वारिकापुरी, नागेश्वर, सोमनाथ, तिरुपति, गंगासागर, जगन्नाथपुरी, रामेश्वरम, वैष्णोदेवी, महाकालेश्वर उज्जैन, औंकारेश्वर सहित अन्य प्रमुख तीर्थ स्थल सम्मिलित हैं।

वहीं हवाई यात्रा के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड, एडिशनल एसपी राजीव परिहार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉण् अलंकार गुप्ता, सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग दीपिका मेघवाल, सूचना एवं प्राद्यौगिकी विभाग संयुक्त निदेशक मुकेशए वर्मा उपनिदेशक समीर मीणा उपस्थित रहंे।

#Dungarpur #Rajasthan #Pilgrimage2025 #AssemblySession #Collector

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal