Dungarpur: ज़िला अस्पताल में बनेगा क्रिटिकल केयर यूनिट
23 करोड़ की लागत से बनने वाली इस यूनिट का निर्माण कार्य एक साल में पूर्ण होगा
डूंगरपुर 16 सितंबर 2025। डूंगरपुर के स्वर्गीय हरिदेव जोशी सामान्य जिला अस्पताल परिसर में 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य चल रहा है। 23 करोड़ की लागत से बनने वाली इस यूनिट का निर्माण कार्य एक साल में पूर्ण होगा।
डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर ने बताया कि राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज को इस प्रोजेक्ट के लिए 23 करोड़ रुपए का बजट दिया है। इसमें से 17 करोड़ रुपए भवन निर्माण पर खर्च होंगे। 6 करोड़ 12 लाख रुपए यूनिट के संचालन और उपकरणों के लिए खर्च होगा। उन्होंने बताया कि यूनिट का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है, जो की एक साल में पूरा होगा।
क्रिटिकल केयर यूनिट के शुरू होने के बाद जिले में गंभीर बीमारी का इलाज संभव हो सकेगा जिससे मरीजों को राहत मिल सकेगी। इस यूनिट में जांच से लेकर ऑपरेशन की सुविधा मिलेगी। राजमेस की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टर्स की नियुक्ति की जाएगी।
विशेषज्ञ डॉक्टर हार्ट रेस्पीरेटरी फेल्योर, हेड इंजरी और आर्थो समेत गंभीर मरीजों का ईलाज करेंगे। क्रिटिकल यूनिट में वेंटिलेटर, सिटी स्कैन, सोनोग्राफी, कार्डियक ईको ओर एंजियोग्राफी जैसी आत्याधुनिक मशीने भी लगाईं जायेगी जिससे मरीजो को एक ही जगह पर अभी सुविधाए मिल सकेगी।
Source: Media Reports
#Dungarpur #RajasthanHealth #CriticalCareUnit #HealthcareIndia #RajasthanNews #DistrictHospital #MedicalInfrastructure #HealthUpdates #UdaipurTimes