Dungarpur: महिला के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

डूंगरपुर ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
Dungarpur

News-महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस थाना गींगला की कार्रवाई

सागवाड़ा (डूंगरपुर)। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन में पुलिस थाना गींगला ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा एवं वृत्ताधिकारी हेरसिंह जोशी के निर्देशन में थानाधिकारी रमेशचन्द्र अहारी ने महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी रमेश कुमार मीणा पुत्र मावाजी मीणा उम्र 24 वर्ष निवासी साकरियाखेड़ा, उदयगढ़ को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार दिनांक 25 जुलाई 2025 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब 15 दिन पूर्व वह अपने माता-पिता के घर गई थी। उसी रात करीब 10 बजे आरोपी रमेश कुमार मीणा घर में घुस आया और उसे धमकाकर जबरन दुष्कर्म किया।

मामले में प्रकरण संख्या 86/2025 धारा 64(1), 332(बी) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।

गींगला थाना पुलिस की टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।