Dungarpur: एक साथ 4 मकानों में आगजनी करने का आरोपी गिरफ्तार

प्रेमप्रसंग से नाराज हो कर लड़की के घर वालों को फंसाने के लिए गांव के 4 मकानों में आग लगा दी थी

 | 
Dungarpur

डूंगरपुर 1 जून 2024। ज़िले की पुलिस ने एक साथ 4 मकानों में आगजनी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  दरअसल चौंका देने वाली बात यह है की जिन मकानों में उसने आग लगी उनमे से एक मकान उसका खुद का भी था। 

घटना शुक्रवार को थमबोला थाना क्षेत्र के खिरखाइया गांव की है जहाँ रहने वाले कांति रोत ने अपने बेटे के एक लड़की के साथ प्रेमप्रसंग से नाराज हो कर लड़की के घर वालों को फंसाने के लिए गांव के 4 मकानों में आग लगा दी थी। 

जानकारी के अनुसार आरोपी कांति रोत के बेटे और गांव की रहने वाली एक लड़की प्रेम प्रसंग के चलते करीब 8 महीने पहले गांव से भाग गए थे। इसके चलते लड़के के घर वाले भी अपना घर छोड़ कर चले गए थे। जिसके बाद शुक्रवार को लड़के के पिता कांति रोत गांव लोटे थे जिसके बाद आगजनी की घटना हुई थी। घटना के बाद लड़के के पिता लड़की के घर वालों पर आगजनी करने का आरोप लगा रहे थे। लेकिन मामले की जाँच में कुछ और ही चौंका देने वाले तथ्य सामने आए। 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह अपने बेटे के प्रेम प्रसंग से नाराज था और बदला लेने की नियत से उसने इस घटना को अंजाम दिया था। गिरफ़्तारी के बाद कांति ने पुलिस को बताया की वह इस रिश्ते से नाराज थे और लड़की के घर वालों को फंसाने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस उस से पूछताछ कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News