Dungarpur : विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को लेकर बैठक आयोजित
दिल्ली के विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने जिला कलक्टर को दिया सम्मान
1. विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित
डूंगरपुर, 18 नम्बर। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह के निर्देशन में मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र धाकड़ की अध्यक्षता में अतिरिक्त जिला कलक्टर के बैठक कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित हुई ।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत गणना प्रपत्र वितरण, सत्यापन तथा डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया सक्रिय रूप से चल रही है।
इस अभियान में बूथ लेवल अधिकारियों (ठस्व्े) ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने की विस्तृत जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रपत्र कैसे भरा जाए इसकी विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम आप सबका सहयोग अपेक्षित है। बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
2. अपने आस-पास की जनउपयोगी सेवाओं से जुडी समस्याओं को पहचाने
समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु न्याय आपके द्वारा अभियान- सुलभ और त्वरित न्याय सुनिश्चित समाधान अभियान का हिस्सा बनें - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री मनोज मीना न्याय आपके द्वार- सुलभ और त्वरित न्याय, सुनिश्चित समाधान-
डूंगरपुर , 18 नवंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), सचिव डूंगरपुर श्री मनोज मीना ने सोमवार को जिला बार ऐसोसिएशन सभागार कक्ष में स्थायी लोक अदालत (च्स्।) न्याय आपके द्वार लोक उपयोगिता समस्याओं का सुलभ और त्वरित समाधानश्श् अभियान को लेकर अधिवक्ताओं से वार्ता की।
अधिवक्ताओं से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि अपने आस-पास की जनउपयोगी सेवाओं से जुडी समस्याओं को पहचाने, समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु श्श्न्याय आपके द्वारा अभियान का हिस्सा बनेंश्श् इस अवसर पर उन्होने बताया कि इस अभियान को लेकर आमजन की जनउपयोगि सेवाओं से जुडी समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त की जाती है और शिकायतों का सत्यापन करने के बाद स्थाई लोक अदालत में दर्ज कर उनका त्वरित समाधान किया जाता है, साथ ही उन्होंने कहा कि स्थाई लोक अदालत में ऐसे आवेदनों पर कोई शुल्क देय नहीं होता है और न ही अधिवक्ता की आवश्यकता होती है साथ ही स्थायी लोक अदालत के माध्यम से हुआ निपटारा अंतिम होता है एवं दोनो पक्षकारों पर बाध्यकारी होता है, जिसकी कोई अपील नही होती है।
उन्होने बताया कि स्थायी लोक अदालत तंत्र अधिवक्ताओं की भूमिका को कम नही करता, बल्कि नागरिकों के लिए सुलभ मंच उपलब्ध कराता है।
10 नवम्बर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा स्थाई लोक अदालत अभियान अधिवक्ताओं से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यह अभियान 10 नवम्बर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा।
यह अभियान जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित है इसके अंतर्गत वायु, सड़क या जल द्वारा परिवहन सेवाएँ, डाक, टेलीग्राफ या टेलीफोन सेवा, शक्ति, रोशनी या पानी की आपूर्ति, लोक स्वच्छता या स्वास्थ्य रक्षा की प्रणालियाँ, अस्पताल या डिस्पेन्सरी में सेवा, बीमा सेवा,बैंककारी और वित्तीय संस्थान, आवासीय सेवाएँ, लिक्वीफाइड पेट्रोलियम गैस (स्च्ळ) सेवा, शैक्षिक या शैक्षणिक संस्थाएँ, आवास संबंध में शिकायती की जा सकती है।
इन से संबंधित शिकायतों का निवारण के लिए संबंधित विभाग को स्थाई लोक अदालत में नोटिस देकर बुलाया जाएगा और उस समस्या का दोनो पक्षों के मध्य राजीनामा के माध्यम से का समाधान का प्रयास किया जाएगा , राजीनामा से निपटारा नही होने की दशा में स्थायी लोक अदालत गुणावगुण पर विवाद का विनिश्चय करती है।
स्थाई लोक अदालत अभियान का मुख्य उद्देश्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), सचिव डूंगरपुर श्री मनोज मीना ने बताया कि स्थाई लोक अदालत प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य है कि जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित शिकायतों का सुलभ एवं त्वरित माध्यम से निस्तारण किया जाए, उनका विधिक रूप से परिक्षण कर त्वरित समाधान प्रदान किया जाए, विभागीय अधिकारियों, सेवा प्रदाताओं और आम नागरिकों के बीच संवाद एवं सहयोग का वातावरण बने, आम जनता का न्याय प्रणाली पर विश्वास और अधिक सुदृढ हो।
डूंगरपुर मंगलवार दिनांक 18 नवम्बर 2025 गेप सागर पाल पर क्षतिग्रस्त पाईप लाईन का मरम्मत कार्य पूर्ण आगामी फोटो सलंग्न - डूंगरपुर, 18 नवम्बर ।
अधीक्षण अभियन्ता गोपीचन्द वर्मा ने बताया कि शहरी पेयजल योजना के अन्तर्गत गेप सागर की पाल पर 17 नवम्बर 2025 को आरयुडीपीआई द्वारा देर रात्री विभाग की पेयजल पाईप लाईन क्षतिग्रस्त कि गई थी जिससे 18 नवम्बर 2025 को अधोहस्ताक्षरकर्ता द्वारा साईट का भम्रण कर क्षतिग्रस्त पेयजल पाईप लाईन का मरम्मत कार्य पूर्ण करा दिया गया है। जिससे आज शहर में आशिंक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
3.डूंगरपुर एक बार फिर से राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित जल संचयन जन भागीदारी 1.0 में उत्कृष्ट कार्य हेतु पश्चिमी जोन में छठी रैंक प्राप्त करने पर 0.25 करोड़ का नगद पुरस्कार
दिल्ली के विज्ञान भवन में महामहिम राष्ट्रपति एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने जिला कलक्टर को दिया सम्मान
डूंगरपुर, 18 नवंबर। जल संचयन जन भागीदारी (जीएसजेबी) 1.0 के अंतर्गत डूंगरपुर जिले को उत्कृष्ट कार्य और जल सुरक्षित भारत के निर्माण हेतु अनुकरणीय प्रतिबद्धता के लिए जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के द्वारा उचित मान्यता देते हुए जीएसजेबी 1.0 पुरस्कार के विशिष्ट विजेताओं में सम्मानित किया गया है।
बुधवार, 18 नवंबर को प्लेनरी हॉल विज्ञान भवन नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भारत सरकार श्री सी. आर. पाटिल के आतिथ्य में आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में डूंगरपुर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सम्मान को ग्रहण किया।
पुरस्कार के विभिन्न श्रेणियां के तहत डूंगरपुर को पश्चिमी जोन के श्रेणी तीन के अंतर्गत छठी रैंक प्राप्त हुई है, जिसमें 9712 कार्य पूर्ण होने पर उल्लेखनीय योगदान के लिए 0.25 करोड़ की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया है।