Dungarpur-11 जून 2024 की प्रमुख खबरे
ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर
News-महिलाओं पर होने वाले अत्याचार संबंधी बैठक 18 जून को
डूंगरपुर, 11 जून। महिलाओं पर होने वाले अत्याचार संबंधी अपराधिक प्रकरणों के शीघ्र एवं सफल निस्तारण के विचार विमर्श के लिए बैठक जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में 18 जून को आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर कुलराज मीणा ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक संबंधी सूचना एवं गत बैठक की पालना प्रतिवेदन 15 जून से पूर्व प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश प्रदान किए हैं।