डूंगरपुर-12 मार्च 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
news from dungarpur, dungarpur  news, latest news from dungarpur

पानी के बिल जमा करने की तिथि 29 मार्च तक बढ़ाई

डूंगरपुर, 12 मार्च। शहरी जल योजना डूंगरपुर के अन्तर्गत माह दिसम्बर 2023 व फरवरी 2024 के पानी के बिलों के भुगतान करने की तिथि 15 मार्च से बढ़ाकर 29 मार्च की गई हैं। यह जानकारी जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता ने दी।

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 19 मार्च को

डूंगरपुर 12 मार्च 2024। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा एवं अवैध खनन संबंधी बैठक 19 मार्च को प्रातः 11 बजे ईडीपी हॉल जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर कुलराज मीणा ने बताया कि समस्त जिला स्तरीय अधिकारी नियत तिथि एवं समय पर समस्त सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News