डूंगरपुर-16 सितंबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
Latest News from Dungarpur, Dungarpur News, Top News from Dungarpur, News from  Dungarpur Today,  Section 144 in Aaspur, Section 144 in Aspur

डूंगरपुर 16 सितंबर 2023। बांसवाड़ा संभाग के डूंगरपुर ज़िले से संबंधित प्रशासनिक, राजनैतिक, खेल, अपराध एवं अन्य खबरे 

News - गर्भवती महिला की सांप के डसने से मौत 

डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के खेमारू गांव में पशुओं के लिए चारा लेने खेतों में गई एक गर्भवती महिला की सांप के डंसने से मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 27 वर्षीय संगीता कटारा के रूप में की गई। 

आज शनिवार को खेमारू गांव में संगीता कटारा नामक महिला पशुओं के लिए चारा काटने खेतों में गई हुई थी। चारा काटते समय वहां उसे एक सांप ने डंस लिया। महिला के चिल्लाने पर खेतों में काम कर रहे दूसरे किसान दौड़कर पहुंचे। किसानों ने बेहोश हालत में पड़ा देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। 

सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और संगीता को डूंगरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतका के पीहर पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे। मृतका के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि संगीता 4 महीने से गर्भवती थी। उसकी एक तीन साल की बेटी भी है। संगीता का पति मजदूरी के लिए गुजरात गया हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News