डूंगरपुर-17 जनवरी 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
news from dungarpur, dungarpur  news, latest news from dungarpur

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे लाभार्थियों से संवाद

डूंगरपुर 17 जनवरी 2024 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत  विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। जिले में सभी 353 ग्राम पंचायतों पर पीएम के संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। 

वहीं, गुरुवार को जिले की जिन ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचेगी, वहां कैम्पों में वैन पर लगी एलईडी पर पीएम के संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सभी डे नोडल अधिकारियों को संवाद कार्यक्रम के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। वहीं, ग्राम पंचायतों में संवाद कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News