डूँगरपुर-20 दिसंबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर

 | 
news from dungarpur, dungarpur  news, latest news from dungarpur

News-शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा 28 दिसम्बर को

जिला डूंगरपुर के कानिस्टेबल सामान्य, कानिस्टेबल ड्राईवर पद के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता व शारीरिक मापतौल परीक्षा 28 दिसम्बर को प्रातः 6 बजे महाराणा भूपाल स्टेडियम, चेतक सर्कल उदयपुर में आयोजित की जाएगी।

जिला पुलिस अधीक्षक, डूंगरपुर कुंदन कंवरिया ने बताया कि दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पुलिस मुख्यालय द्वारा वेबसाइट  www.police.rajasthan.gov.in एवं  https://recruitment2.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से अपनी शारीरिक परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व डाउनलोड कर सकतें हैं।

परीक्षा में यह लेकर आवें साथ

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 में समस्त मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी स्वः प्रमाणित प्रतियां एवं राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फिटनेस प्रमाण पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण पत्र व 2 नवीनतम फोटो तथा कॉनिस्टेबल ड्राईवर के पद के लिए अभ्यर्थी 1 वर्ष पूर्व का बना हुआ स्थाई ड्राईविंग लाईसेंस (एलएमवी, एचएमवी) मूल व स्वः प्रमाणित प्रति के साथ प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए निर्धारित तिथि व समय पर महाराणा भूपाल स्टेडियम चेतक सर्कल, उदयपुर में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News