Dungarpur-21 जून 2024 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
news from dungarpur, dungarpur  news, latest news from dungarpur

News-पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस

डूंगरपुर, 21 जून। दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के सभी ब्लॉक, विद्यालयों तथा महात्मा गांधी नरेगा कार्य स्थलों पर भी योग दिवस मनाया गया। महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत निर्मित अमृत सरोवरों के साथ सभी ग्राम पंचायत में योग दिवस आयोजित किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशन में जिले के समस्त अमृत सरोवर पर योग दिवस आयोजित करने के निर्देश थे, उसी क्रम में सभी ग्राम पंचायतों ओर अमृत सरोवर पर योग दिवस आयोजित किया गया। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज, समस्त तहसील मुख्यालयों पर भी योग दिवस मनाया गया।

News-दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित

डूंगरपुर, 21 जून। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम से चित् की शुद्धि होती है जिससे कि मन प्रसन्न रहता है और मन के प्रसन्न रहने से तन भी स्वस्थ रहता है।

उन्होंने यह उद्गार दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय समारोह में उपस्थित जन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर टीएडी मंत्री खराड़ी ने संकल्प भी दिलवाया।

शुक्रवार को डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर स्थित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मैदान में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व राज्य मंत्री श्री सुशील कटारा, जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका जैन,  समाजसेवी हरीश पाटीदार, उपसभापति सुदर्शन जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ टीएडी मंत्री श्री खराड़ी एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।

कार्यक्रम में प्रजापति ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय से विजयलक्ष्मी दीदी, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी बाबूलाल आचार्य, योग प्रशिक्षक जयंतीलाल पण्ड्या तथा सुश्री अक्षिता ने समस्त उपस्थित जन को योग का महत्व बताते हुए ध्यान एवं साधना के साथ योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर स्कन्धासन, वज्रासन, ताड़ासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, शशकासन, मंडूकासन, पद्मासन, वक्रासन, कपालभाति, अनुलोम- विलोम सहित अन्य प्राणायाम तथा योगासनों का अभ्यास करवाते हुए उससे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर हार्टफूलनेस संस्थान के दिनेश पांचाल एवं सहयोगियों ने भी ध्यान प्रक्रिया को संपादित करवाया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी डूंगरपुर नीरज मिश्र, तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित, विकास अधिकारी हितेंद्र त्रिवेदी, पार्षद राजीव चौबीसा, राजकुमारी प्रजापत, उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ विजय कुमार जोशी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रणछोड़ डामोर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हर्षित चौबीसा, संभागीय समन्वयक (पीआरएस) आयुर्वेद विभाग डॉ. अभयसिंह मालीवाड, योग नोडल अधिकारी डॉ. जयंत यादव, योग प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम खराड़ी, निलेश कोटेड, जीवन प्रकाश, नारायण लाल, ललित, देवचंद सहित गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकगण एवं पार्षदगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वैभव पाठ्क ने किया।

News-मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना का प्रशिक्षण आयोजित

डूंगरपुर, 21 जून। मुख्यमंत्री ई-ग्राम परियोजना का प्रशिक्षण उप निदेशक भरत कुमार जोशी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत समिति डूंगरपुर में आयोजित किया गया। जिसमें समस्त ई-ग्राम प्रभारी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कमलेश पाटीदार सांख्यिकी निरीक्षक ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय डूंगरपुर के द्वारा दिया गया। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विमल साद, सहायक कृषि अधिकारी वृत्त डूंगरपुर कृष्णलाल बरण्डा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी निकुंज साद आदि उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News