डूंगरपुर-23 दिसंबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
news from dungarpur, dungarpur  news, latest news from dungarpur

News-सुशासन दिवस 25 दिसम्बर को

भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

जिला एवं ब्लॉक स्तर पर ये होंगे कार्यक्रम

जिला कलक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया जाएगा। इसमें गणमान्य एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित होंगे। जनप्रतिनिधियों एवं कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाई जाएगी। अटल विचार संगोष्ठी एवं अटल कविता का पठन किया जाएगा। 25 से 31 दिसम्बर तक स्वच्छता सप्ताह तथा लंबित जन अभियोग का अधिक से अधिक निस्तारण किया जाएगा।

News-डूंगरपुर जिले में रविवार को यहां पहुंचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी गितेश श्री मालवीय ने बताया कि 24 दिसम्बर रविवार को पंचायत समिति डूंगरपुर की ग्राम पंचायत खेड़ा कच्छवासा व पगारा, पंचायत समिति झौंथरी की ग्राम पंचायत नेंगाला व बेड़ा, पंचायत समिति सीमलवाड़ा की ग्राम पंचायत बांसिया व सुजातलाई, पंचायत समिति साबला की ग्राम पंचायत पचलासा बड़ा व पचलासा छोटा तथा पंचायत समिति गलियाकोट की ग्राम पंचायत सेमलिया घाटा एवं पारड़ा मेहता विकसित भारत संकल्प यात्रा जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News