डूंगरपुर-4 दिसंबर 2023 की प्रमुख खबरे

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े उदयपुर टाइम्स पर 

 | 
news from dungarpur, dungarpur  news, latest news from dungarpur

News-सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 27 जनवरी, 2024 से झालावाड़ में 6 दिसम्बर तक टीमों की सूचना भिजवाने के निर्देश

डूंगरपुर, 4 दिसम्बर। कार्मिक विभाग के तत्वावधान में जिला कलक्टर झालावाड़ के माध्यम से 10वीं राजस्थान राज्य अर्न्तसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन झालावाड़ जिले में 27 से 29 जनवरी 2024 तक प्रस्तावित है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उपखण्ड अधिकारियों और तहसीलदारों को इस खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले टीमों की सूचना निर्धारित प्रारूप में 6 दिसम्बर, 2023 तक भिजवाने के निर्देश दिए हैं।

राजकीय विभागों में नियमित रूप से नियुक्त सभी संवर्गों के अधिकारी और कर्मचारी टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, कबड्डी (पुरुष व महिला), टेनिस, क्रिकेट, बेडमिंटन (पुरुष व महिला), बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। बांसवाड़ा संभाग टीम के खिलाडि़यों का चयन ट्रायल 12 दिसम्बर को किया जाएगा। ट्रायल में भाग लेने वाले कार्मिकों को किसी प्रकार का भत्ता नहीं मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कार्मिकों को नियमानुसार विशेष आकस्मिक अवकाश (स्पोर्ट्स) एवं टीए,डीए दिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News