Dungarpur : प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 13 अप्रेल को

डूंगरपुर की खबरें पढ़े Udaipur Times पर 
 

 | 
Latest News from Dungarpur, Dungarpur News, Top News from Dungarpur, News from  Dungarpur Today,  Section 144 in Aaspur, Section 144 in Aspur

  डूंगरपुर ,10 अप्रैल 2026

1. प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 13 अप्रेल को

आई टी आई डूंगरपुर में 13 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उप निदेशक ने बताया मेले में सभी राजकीय, निजी आईटीआई उर्तीण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। मेंले में सिंटेक्स लिमिटेड, राजस्थान रोडवेज एवं अन्य कम्पनियां भर्तीयों के लिए आमंत्रित है। इच्छुक अभ्यर्थी पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। अभ्यर्थी अपने शेक्षणिक दस्तावेजों सहित उपस्थित होवे। 

2.विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

सुखदेव भाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डूंगरपुर में शुक्रवारको ट्रांसफॉर्मिंग ट्यूसडे ऋनेविगेटिंग लाइफ लीगली कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान राज्य सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डूंगरपुर द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

 साइबर क्राइम से जागरूकता व बचाव विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शफाअत हुसैन मंसूरी रहें।प्रधानाचार्य दीपिका जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य व महत्व को बताया। अपने सारगर्भित वक्तव्य में श्री हुसैन मंसूरी ने विद्यार्थियों को वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते साइबर क्राइम,साइबर फ्रॉड,डिजिटल अरेस्ट जैसे गंभीर चुनौतियों से अवगत कराया।उन्होंने सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण उपयोग व उसकी सीमाओं को पहचानने के साथ ही इसके एडिक्शन से स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों को सरल भाषा में समझाया।

उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखने ,किसी भी संदिग्ध स्थिति में कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया ।इसके विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों को भी साझा किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने इसे बड़े उत्साह पूर्वक सुना और इसे अपने रोजमर्रा के जीवन में अपनाने व इससे सतर्क रहने की शपथ ली।

3.जिले में आज से रोजगार शिविर केे होगें आयोजन

डूंगरपुर जिले मे भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एसआईएस सिक्योरिटी द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान 350 पद, सुरक्षा सुपरवाइजर 10 पद,सुरक्षा अधिकारी 10 पदो के लिए जिले मे ब्लॉक स्थरीय भर्ती (कैंप) शिविरों का अयोजन किया जाएगा जिनका बिवरण निम्न प्रकार है जिला रोजगार अधिकारी अमित शार्मा ने बताया पंचायत समिति सागवाड़ा, 11 अप्रैल को पंचायत समिति दोवड़ा, 13 अप्रैल को पंचायत समिति गामड़ी अहाड़ा, 15 अप्रैल को पंचायत समिति पाल देवल, 16 अप्रैल को पंचायत समिति गलियाकोट, 17 अप्रैल को पंचायत समिति चिखली, 18 अप्रैल को पंचायत समिति साबला, 20 अप्रैल को पंचायत समिति सीमलवाड़ा, 21 अप्रैल को पंचायत समिति झौंथरी, 22 अप्रैल को पंचायत समिति डूंगरपुर भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

भर्ती केम्प का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

भर्ती के लिए योग्यता - कमांडेंट कार्यालय उदयपुर से आए सेंटर हैड राकेश चौधरी एवं सहायक भर्ती अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 10 वीं, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12 वी, एवं सुरक्षा अधिकारी के लिए ग्रेजुएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है युवा की उम्र 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

अभ्यर्थी की ऊँचाई 168 व 170 सेमी एवं बजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है अभ्यर्थी अपनी 10 वीं व 12 वीं सहित समस्त शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक योग्यता की अंकतालिका, आधार कार्ड, पेन कार्ड की फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो व 350- रूपये ऑनलाइन शुल्क के साथ भर्ती कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। चयनित युवाओं को भारत सरकार एवं राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र में जैसे जोधपुर एम्स जोधपुर, प्ज्प् बाड़मेर, माइंस जेके सीमेंट निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ किला, कुंभलगढ़ किला जेसीबी जयपुर, ताज होटल, ताज महल आगरा किला , रणथंबोर का किला आई एम कॉलेज सिंघानिया यूनिवर्सिटी, पेसिफिक हॉस्पिटल अस्पताल धार्मिक स्थल, गुजरात अहमदाबाद राजकोट गाँधीनगर मारुती, अरावली ताज सिक्योरमीटर उदयपुर, एवं ऐतिहासिक धरोहरों के साथ निजी क्षेत्र में नियुक्ति दी जाएगी।

#DungarpurJobs #SecurityJobs #RajasthanEmployment #JobCamp #UdaipurNews #PrivateJobsIndia

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News