Dungarpur : जीवन नि रक्षा’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा जागरूकता का संदेश
डूंगरपुर की खबरें पढ़े Udaipur Times पर
डूंगरपुर, 06 जून 2026
1.जीवन नि रक्षा’ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से दिया सड़क सुरक्षा जागरूकता का संदेश
Udaipur Times News, Dungar News - उदयपुर रेंज पुलिस, डूंगरपुर पुलिस एवं यूनिसेफ राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘जीवन नि रक्षा’ अभियान के तहत जिले के विभिन्न वृत क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को डूंगरपुर व सीमलवाड़ा रविवार को सागवाड़ा व आसपुर थाना क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर संबंधित थानाधिकारी एवं वृताधिकारी ने उपस्थित नागरिकों को अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए तथा अपने परिवारजनों, मित्रों एवं परिचितों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा दायित्व है। Udaipur Times News
वागड़ के नाट्य कलाकार कमलेश बामनिया एवं उनकी टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव एवं पॉक्सो अधिनियम से संबंधित आवश्यक जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई गई। कलाकारों ने सरल, रोचक एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले दुष्परिणामों को दर्शाते हुए नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक को उपस्थित दर्शकों द्वारा सराहा गया तथा सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
खरीफ पूर्व किसान गोष्ठी का आयोजन* आज दिनांक को कृषि सभागार सागवाड़ा में खरीफ पूर्व किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया सहायक निदेशक कृषि श्री विमलेश कुमार ने बताया कि गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र फॉलोज के वैज्ञानिक डॉक्टर C M बलाई ने कृषकों को खरीफ सीजन की प्रमुख फसलों की उन्नत विधियां ,रोग रोधी किस्मे के बारे में जानकारी दी साथ ही डॉक्टर बी एल रोत ने गर्मियों की गहरी जुताई, बीज उपचार ,कीट व्याधि नियंत्रण के बारे में जानकारी दी गई गोष्ठी में उपनिदेशक आत्मा श्रीमान परेश कुमार पंड्या ने कृषि मे नवाचार, कृषक पुरस्कार ,कृषि में अध्यनरत छात्राओं के प्रोत्साहन राशि के बारे में जानकारी दी ! Administrative News
कृषि अधिकारी प्रकाश पाटीदार ने जैव उत्पादों ,प्राकृतिक खेती ,परंपरागत खेती के बारे में कृषकों को बताया! गोष्ठी में उप परियोजना अधिकारी श्री सोहनलाल एवं कृषि अधिकारी छगनलाल कोटेड एवं यतींद्र द्विवेदी सहायक कृषि अधिकारी श्री दिनेश चंद्र बुनकर , मोहनपाल सिंह चौहान, प्रवीण कुमार बुनकर , यकीन वैष्णव, धर्मवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे
2.यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करें, सड़क सुरक्षा को दें प्राथमिकता:
कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर राठौड़ सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित, यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण हटाने और सिग्नल लाइट लगवाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के दिए निर्देश डूंगरपुर, 08 जून। जिला कलक्टर देशलदान के निर्देशन में कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई।
जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में राठौड़ ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हुकमचंद बैरवा ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की पालना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान उन्होंने पुलिस, यातायात पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई।
बैठक में शराब पीकर वाहन चलाने, तीव्र गति से वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन संचालन तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने एवं विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। नगर परिषद क्षेत्र की समीक्षा के दौरान मुख्य मार्गों पर फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की समीक्षा की गई। उन्होंने नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही शहर के नया बस स्टैंड, तीजवड़, तहसील चौराहा एवं हॉस्पिटल चौराहा पर यातायात सिग्नल लाइट लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी प्रदान किए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों तथा जिले की प्रमुख सड़कों पर चलने वाले 45 वर्ष से अधिक आयु के भारी वाहन चालकों की नेत्र जांच, आवश्यक उपचार की जानकारी ली गई। इस संबंध में विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
#Dungarpur #DungarpurNews #Sagwara #Aspur #Simalwara #Wagad #SouthRajasthan #RajasthanNews #RajasthanPolice #RoadSafetyRajasthan #FarmersOfRajasthan #DungarpurDistrict #UdaipurDivision #UdaipurRange #RajasthanDevelopment
