Dungarpur : ग्रामीण सेवा शिविर बना ग्रामीणों के लिए राहत का केंद्र
मौके पर ही मिले सरकारी योजनाओं के लाभ ग्राम पंचायत पाल गामड़ी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित
Udaipur Times News,डूंगरपुर, 29 जुलाई 2026
1.ग्रामीण सेवा शिविर बना ग्रामीणों के लिए राहत का केंद्र
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं मौके पर ही राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ हाथोंहाथ प्रदान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को त्वरित राहत मिलने के साथ उनके चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता दिखाई दे रही है।
बुधवार को पंचायत समिति देवल की ग्राम पंचायत पाल गामड़ी में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन उपखंड अधिकारी डूंगरपुर सोनू कुमार गुर्जर की उपस्थिति में किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। साथ ही ग्रामीणों से अधिकाधिक संख्या में इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान राजस्व विभाग द्वारा 120 नाम शुद्धिकरण, 1 प्रकरणों में आपसी सहमति से बंटवारा, 1 राजकीय आवंटन, 9 गैर खातेदारों को खातेदारी अधिकार प्रदान करने संबंधी कार्रवाई तथा 70 नामांतरण दर्ज कर लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र भरवाए गए। PMMatruVandanaYojana
वहीं, पशुपालन विभाग ने किसानों को मुख्यमंत्री पशु बीमा योजना, पशुओं के मौसमी टीकाकरण तथा कृत्रिम गर्भाधान संबंधी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर तहसीलदार कमलेश मीणा, तहसीलदार जियाउर्रहमान, भू-अभिलेख निरीक्षक आशीष जोशी, पटवारी अनिल मेघवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
2.ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर में ग्रामीणों को मिली त्वरित राहत विभिन्न योजनाओं का हाथोंहाथ लाभ देकर लाभार्थियों के चेहरों पर आई मुस्कान ग्राम पंचायत अंबाडा में ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर आयोजित
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं मौके पर ही राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। Dungarpur News
इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ हाथोंहाथ प्रदान किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को त्वरित राहत मिलने के साथ उनके चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता दिखाई दे रही है।
इसी क्रम में बुधवार को तहसील ओबरी की ग्राम पंचायत अंबाडा में ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर का आयोजन तहसीलदार नितेश पंचोली एवं नायब तहसीलदार रक्षा बुनकर की उपस्थिति में किया गया।
शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों से अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। UniformCivilCode
शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा शिविर में 4 जन्म प्रमाण-पत्र, 1 मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं 1 विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र जारी किया गया। साथ ही एक पात्र लाभार्थी को पट्टा वितरित कर लाभान्वित किया गया।
राजस्व विभाग द्वारा 5 नाम शुद्धिकरण, 2 आपसी सहमति से बंटवारे, 5 नामांतरण तथा 3 जाति प्रमाण-पत्र जारी कर संबंधित लाभार्थियों को हाथोंहाथ लाभ प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी को 10,000 रूपये का अनुदान स्वीकृत किया गया तथा 4 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का पंजीयन करते हुए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत आवेदन भरवाए गए तथा 2 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा किसानों को मुख्यमंत्री पशु बीमा योजना, पशुओं के मौसमी टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान संबंधी जानकारी प्रदान की गई। SkillDevelopment
साथ ही मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को बीमा पॉलिसियां वितरित कर लाभान्वित किया गया। शिविर में गिरदावर दिलीप बुनकर, हर्षद पंचोली एवं वीरेंद्र सिंह राव, पटवारी प्रेमिला कटारा, ग्राम पंचायत प्रशासक बंशीलाल रोत, सांख्यिकी निरीक्षक जितेंद्र डामोर, ग्राम विकास अधिकारी यश पाटीदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
3.आईटीआई प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 जूलाई तक’
जिले के राजकीय आईटीआई डूंगरपुर सागवाडा में विभिन्न व्यवसायों में उपलब्ध सीटों पर, ई - मित्र कियोस्क, एस.एस.ओ आई डी के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन फॉर्म भरे जाने की अन्तिम 30 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। आयु 01.09.26 को 14 वर्ष हो । यो यता 8 वीं, 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण है।
महिला आवेदको का प्रशिक्षण शुल्क नही है। संस्थान प्रबंधन समिति (प्डब्) सीटो पर प्रवेश 3 अगस्त 26 को होगा। प्डब् हेतु फार्म व दस्तावेज 2 अगस्त 26 तक संस्थान में जमा करावे ।
समस्त जानकारी संस्थान में व्यक्तिशः आकर हेल्प डैस्क से सम्पर्क करे।
4. 5 अगस्त तक दें अपने सुझाव समान नागरिक संहिता पर जनमत आमंत्रित, जिले के समस्त आमजन से सक्रिय सहभागिता की अपील
राजस्थान सरकार द्वारा समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोडकृयूसीसी) के संबंध में प्रदेशवासियों से सुझाव एवं अभिमत प्राप्त करने के उद्देश्य से व्यापक जनभागीदारी अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर आमजन की राय प्राप्त कर उसे भावी नीति एवं विधि निर्माण की प्रक्रिया में समुचित महत्व प्रदान करना है। GovernmentSchemes
अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वे 5 अगस्त 2026 तक निर्धारित प्रश्नावली भरकर अपने बहुमूल्य सुझाव एवं अभिमत अवश्य दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय सहभागिता राज्य सरकार को जनभावनाओं एवं जन-अपेक्षाओं के अनुरूप प्रभावी एवं जनहितकारी निर्णय लेने में महत्वपूर्ण आधार प्रदान करेगी।
#Dungarpur #DungarpurNews #Rajasthan #RajasthanNews #RuralServiceCamp #GovernmentSchemes #PublicWelfare #VillageDevelopment #RuralDevelopment #ITIAdmission #ITI2026 #SkillDevelopment #UCC #UniformCivilCode #PublicOpinion #PMMatruVandanaYojana #PashuBimaYojana #Agriculture #FarmerWelfare #GovernmentServices #DigitalGovernance #IndiaNews #LocalNews #CommunityDevelopment #BreakingNews
