ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर समाधान, ग्रामीणों को योजनाओं का मिला त्वरित लाभ
डूंगरपुर खबरें पढ़े Udaipur Times पर
Udiapur Times News,डूंगरपुर , 30 जून 2026
1. ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का मौके पर समाधान, ग्रामीणों को योजनाओं का मिला त्वरित लाभ
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का तत्काल लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है तथा मौके पर पात्र लाभार्थियों को नामांकित भी किया जा रहा है
इसी क्रम में मंगलवार को बिछीवाड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत चुंडावाड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपखंड अधिकारी शाहीन अंजुम की उपस्थिति में विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर लाभार्थियों को हाथों-हाथ राहत प्रदान की गई।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं…
2.जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत पोहरी पटेलन में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण
’गांव में ही होगा आपकी समस्याओं का समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभरू जिला कलक्टर देशलदान’
’ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का त्वरित समाधान, जिला कलक्टर ने पात्र लाभार्थियों को किया हाथों-हाथ लाभान्वित’
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुशासन एवं जनसेवा के संकल्प को साकार करने की दिशा में संचालित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर अभियान आमजन के लिए प्रभावी राहत का माध्यम बन रहा है। अभियान के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारी शिविर स्थलों पर ही आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित कर उन्हें तत्काल राहत प्रदान कर रहे हैं।
शिविरों में आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है तथा पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण एवं आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को जिला कलक्टर देशलदान ने पंचायत समिति झोथरी की ग्राम पंचायत पोहरी पटेलन में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला कलक्टर ने शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू संवाद किया।
उन्होंने शिविर प्रभारी से शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली तथा समय पर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विभागवार अब तक की गई प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि शिविर में आए हुए व्यक्ति के समस्या का समाधान मौके पर ही होना चाहिए।
जिला कलक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर में उपस्थित आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ष्सबका साथ, सबका विकासष् के संकल्प को धरातल पर साकार करना है। इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही किया जा रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
3.शिविर में उपस्थित पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किया लाभान्वित’
ग्राम पंचायत पोहरी पटेलन में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर मैं जिला कलक्टर ने लाभार्थियों को आवासीय पट्टे देकर हाथों हाथ लाभान्वित किया। उन्होंने राजस्व विभाग के अंतर्गत 16 प्रकरण नाम शुद्धिकरण, 13 प्रकरण आपसी सहमति बटवारा, 07 प्रकरण रास्ते के और 09 प्रकरण सीमांकन करवाया गया
इसी प्रकार पंचायती विभाग के अंतर्गत 10 आवासीय पट्टे, 07 जन्म मृत्यु, 03 प्रधानमंत्री आवास की तृतीय किस्त एवं 02 की द्वितीय जारी कर लाभान्वित किया गया।
जल संसाधन विभाग के अंतर्गत तीन हेडफोन की मरम्मत करवाई गई, रसद विभाग के अंतर्गत 10 ई- केवाईसी एवं 8 की आधार सीडिंग करवाकर हाथोंहाथ लाभान्वित किया गया परिवहन विभाग के अंतर्गत 07 स्मार्ट कार्ड जारी किए तथा समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत 02 वृद्धावस्था पेंशन योजना पीपीओ कार्ड जारी कर, 02 पालनहार योजना में लाभान्वित किया गया। VillageDevelopment
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक भीमराज डामोर, समाजसेवी बंसीलाल पाटीदार, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग उपनिदेशक हेमंत सैनी, तहसीलदार नितेश पंचोली नायब तहसीलदार अजबलाल जैन, विकास अधिकारी दौलतपुरा मीणा, सहायक विकास अधिकारी बंसीराम आमलिया,सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहें। DungarpurNews
इसी क्रम में तहसील ओबरी की ग्राम पंचायत डैयाणा ग्रामीण सेवा शिविर उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण की उपस्थिति में आयोजन किया गया।
शिविर में सभी विभागों ने एक-एक कर अपने विभाग से संबंधित आमजन को योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया गया। GovernmentSchemes
पशुपालन विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत श्रीमती गीता पत्नी मुकेश डामोर के पशू बीमा क्लेम के तहत 35000 रुपए की राशि खाते में हस्तांतरित की गई । कृषि विभाग में सिंचाई पाइप लाइन, तारबंदी ,खेत तलाई और कृषि यंत्र, सोलर पंप सेट अंतर्गत 10 आवेदन करवाए गए
समाज कल्याण विभाग में मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत श्रीमती कल्पना पत्नी स्व. कल्पेश कोसबा का विधवा पेंशन योजना में आवेदन करवाकर हाथोंहाथ स्वीकृत किया गया।
#Dungarpur #DungarpurNews #Udaipur #UdaipurTimes #Rajasthan #RajasthanNews #RuralDevelopment #GovernmentSchemes #PublicService #VillageDevelopment #PMAY #LandPatta #PensionScheme #Agriculture #LivestockInsurance #BhajanLalSharma #DistrictCollector #DigitalGovernance #GoodGovernance #India
