Dungarpur : सड़क सुरक्षा पर सख्ती, दुर्घटनाएं घटाने के निर्देश
डूंगरपुर की खबरें पढ़े Udaipur Times पर
23 मार्च 2026 2026
1.सुरक्षा व्यवस्थाओं हेतु समन्वय से कार्य करते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएं - अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़
जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित, सड़क सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिला कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहन राम विश्नोई ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में किए गए कार्य योजना की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़ ने पूर्व में आयोजित सड़क सुरक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सड़कों पर यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर अब तक की गई कार्रवाई, जिले में होने वाले दुर्घटनाओं को ई डाक पोर्टल पर अपलोड करवाने, एमवी एक्ट के तहत अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से वाहन चालकों की आंखों की जांच करवाने, नगरपरिषद को फुटपाथ पर अतिक्रमण हटवाने, आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला में छोड़ने, तहसील चौराहे से नया बस स्टैंड तक सड़क पर अतिक्रमण हटवाने तथा, शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों से यातायात नियमों की पालना एवं हेलमेट पहनने की शपथ दिलवाने, रैली के माध्यम से जागरूकता फैलाने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
2. माह अप्रैल में की जाने रात्रि चौपालों का कार्यक्रम जारी
माह अप्रैल 2026 में जिले में विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह द्वारा की जाने वाली रात्रि चौपालों का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि 02 अप्रैल 2026 पंचायत समिति साबला की ग्राम पंचायत म्याला में, 09 अप्रैल 2026 पंचायत समिति सागवाड़ा की ग्राम पंचायत वगेरी में, 16 अप्रैल 2026 पंचायत समिति दोवडा की ग्राम पंचायत पुनाली में, 23 अप्रैल 2026 को पंचायत समिति बिछीवाडा की ग्राम पंचायत शिशोद में, 30 अप्रैल 2026 को पंचायत समिति झौथरी की ग्राम पंचायत करावाडा में संबंधित राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की जाएगी।
3.ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण के लाभ हेतु 31 मार्च से पहले जमा कराए किसान
डूंगरपुर जिले के बैंक कार्य क्षेत्र के किसानों द्वारा लेम्पस के माध्यम से खरीफ, 2025 में लिये गये ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण चुकाने की अन्तिम 31 मार्च 2026 निर्धारित है। दी डूंगरपुर सेन्ट्रल को- ऑपरेटिव बैंक लि०, डूंगरपुर के प्रबन्ध निदेशक राजकुमार खाण्डिया ने बताया कि वर्तमान में समिति व्यवस्थापकों की हडताल के कारण वसूली से शेष रहें किसान ऋण की राशि संबंधित लेम्पस में जमा नहीं होने की स्थिति में अंतिम 31 मार्च 2026 से पूर्व अपना ऋण बिना ब्याज सहकारी बैंक की संबंधित शाखा में जमा कराते हुए ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसली ऋण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा केन्द्रीय सहकारी बैंको से सम्बद्ध लेम्पस के माध्यम से लिए गए फसली ऋण का समय या समय से पूर्व चुकारा करने वाले कृषकों को राज्य सरकार द्वारा 4 प्रतिशत एवं भारत सरकार द्वारा 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाता हैं।
इस प्रकार निर्धारित समय पर पुनर्भुगतान करने पर किसान को ब्याज नहीं देना पड़ता है जबकि समय पर चुकारा नहीं करने वाले किसानों को 7 प्रतिशत ब्याज के साथ ऋण अवधि पार होने की स्थिति में अवधि पार ब्याज भी चुकाना पड़ता है। ।