Dungarpur: जिले भर में मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजन किया गया

डूंगरपुर की खबरें पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
Latest News from Dungarpur, Dungarpur News, Top News from Dungarpur, News from  Dungarpur Today,  Section 144 in Aaspur, Section 144 in Aspur

1.जिले भर में मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजन किया गया

डूंगरपुर, 23 जनवरी 2026 । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुवार को जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मतदाताओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता तथा मतदान के महत्व के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।

मतदाता शपथ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले भर के महाविद्यालयों, विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ उपस्थित नागरिकों एवं विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ ली।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा मतदान के अधिकार, उसकी महत्ता तथा लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान हेतु प्रेरित किया गया तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया

2.ग्राम उत्थान शिविर में पहले ही दिन बरसी राहत, विभिन्न योजनाओं में हुए लाभान्वित ग्रामोत्थान शिविर में नरेश जोशी को स्वामित्व योजना अंतर्गत मिला पट्टा, अब आसानी से मिल पाएगा बैंक ऋण

 मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ग्रामोत्थान शिविर में नरेश जोशी को स्वामित्व योजना अंतर्गत पट्टा मिलने से राहत मिली है। लाभार्थी बताया कि ग्राम पंचायत गाव ओबरी में मेरा कच्चा मकान बना हुआ था जिसके लिए मैने गाव के ही कुछ लोगो से उधार लेकर पक्का मकान बनाया लेकिन जिन लोगो से मेने रुपए उधार लिए थे उनका पैसा समय पर नहीं दे पाने से मैं मानसिक रूप से तनाव में आ गया था, जिसके बाद मेने कई बैंको में लोन के लिए आवेदन किया लेकिन मेरे पास मेरे मकान का पट्टा नहीं होने के कारण मुझे कही से भी लोन नहीं मिल पा रहा था।

फिर मुझे स्वामित्व योजना के बारे में जानकारी मिली जिसके तहत मेने ग्राम पंचायत ओबरी में मेरे मकान के पट्टे हेतु आवेदन किया जिस पर ग्राम पंचायत ओबरी द्वारा मुझे मेरे मकान का पट्टा दिया गया एवं उस पट्टे के आधार पर मुझे बैंक से लोन प्राप्त होने पर मेरी परेशानी दूर हुईऔर मेने जिन लोगो से उधार लिया उनको वापस कर दिया। ग्राम उत्थान शिविर आयोजित करने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रजी मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन्लालजी शर्मा का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हु।

ग्राम पंचायत लिमडी किशोर पाटीदार को मिला कृषि यंत्र- रीपर कम बाइन्डर 4 व्हील इसी क्रम में ग्राम पंचायत लिमडी में आयोजित शिविर में किशोर पिता सुखलाल पाटीदार को मिला कृषि यंत्र- रीपर कम बाइन्डर 4 व्हील, कृषक किशोर पाटीदार ने बताया कि कृषि पर्यवेक्षक केंद्र लिमडी में किसान सेवा केन्द्र पर संचालित किसान पाठशाला गया जहां पर कृषि पर्यवेक्षक कृषि विभाग की समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसमें मैने ने रूचि लेते हुए योजना से सम्बन्धित दस्तावेज तैयार कर ई मित्र के माध्यम से राजकिसान पर आनलाइन आवेदन किया।

जिसकी स्वीकृति विभाग द्वारा मिली और स्वीकृति के बाद तय समय में कृषि यंत्र खरीद कर विभाग के आओ सर द्वारा भौतिक सत्यापन कर अनुदान हेतु अनुशंसा की जिसके बाद मुझे समय पर अनुदान 2,55000 रू की राशि प्राप्त हो गई है। लाली पटेल को मिला मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत बीमा पॉलिसी का लाभ ग्राम पंचायत कनबा पंचायत समिति बिछीवाड़ा के ग्राम पंचायत कनबा में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लाली पत्नी मुकेश पटेल ने मुख्यमंत्री मंगल पशु बीमा योजना के बीमा पॉलिसी देकर लाभान्वित किया गया इस दौरान लाभार्थी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का तहे दिल से आभार व्यक्त किया ।

ग्राम पंचायत कनबा के नवाधरा निवासी गोपीलाल पिता सोमा कोटेड को तारबंदी योजना में अनुदान मिलने से आर्थिक संबल मिला। गोपी लाल बताते हैं कि पूर्व में खेतों में फसल एवं सब्जियां होने पर नीलगाय एवं सूअरों के द्वारा फसलों एवं सब्जियों को नुकसान पहुंचाया जाता था जिससे कि मुझे बहुत आर्थिक नुकसान होता था। फिर मुझे कृषि विभाग द्वारा तारबंदी कराए जाने पर अनुदान की जानकारी प्राप्त हुई जिस पर मैंने विभाग में आवेदन किया, स्वीकृति मिलने के पश्चात तारबंदी करने पर मुझे अनुदान प्राप्त हुआ जिससे मुझे आर्थिक सहायता मिली। साथ ही तारबंदी होने से फसलों को भी आप नुकसान नहीं होता है जिससे मुझे फायदा हुआ।

शिविर में समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने विकसित भारत जी राम जी योजना एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में उपखंड अधिकारी अंजुम शाहीन, तहसीलदार विकास अधिकारी सहित समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। आज यहां होगा शिविर का आयोजन:- आज यहां आयोजित होगे ग्राम उत्थान शिविर जारी कार्यक्रम के अनुसार तहसील डूंगरपुर के गडा मोरैया, तहसील पाल देवल के बोखला में, तहसील दोवडा के वस्सी में, तहसील गामडी अहाडा के गामडी अहाडा में, तहसील सीमलवाडा के सरथुना में, तहसील सागवाडा के सरोदा में, तहसील साबला के बोडीगामा बडा में, 25 जनवरी को तहसील डूंगरपुर के बिलडी में, तहसील बिछीवाडा के नवलश्याम में, तहसील झौथरी के पाडली गुजरेश्वर में, तहसील चिखली के कंुआ में, तहसील सागवाडा के पाडवा में, तहसील ओबरी के बरबोदनिया में, तहसील आसपुर के बनकोडा में आयोजन किया जाएगा।

#NationalVotersDay #VoterPledge #VotingAwareness #DemocracyInIndia #ElectionCommissionOfIndia

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News