Dungarpur: गिव-अप अभियान के अन्तर्गत कार्यशाला का आयोजित
1. 5 गिव अप अभियान के अन्तर्गत अपात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से हटाने के संबंध में विजया राजे सिंधियां ऑडिटोरियम में एक कार्यशाला का आयोजित
डूंगरपुर, 19 अगस्त। खाद्य विभाग के निर्देशानुसार डूंगरपुर जिले में आधार सीडिंग से शेष व्यक्तियों की सीडिंग करने, ई-केवायसी से शेष परिवारों की ई-केवायसी करने, एलपीजी आईडी मैपिंग से शेष परिवारों की मैपिंग करने एवं गिव अप अभियान के अन्तर्गत अपात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से हटाने के संबंध में विजया राजे सिंधियां ऑडिटोरियम में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी अजमेर भवर सिंह राठौर, डी.एस.ओ. मणि खींची, प्रवर्तन निरीक्षक हिमांशु डामोर व हर्षिल कोडिया के साथ ही जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानदार उपस्थित रहे।
कार्यशाला में मणि खींची द्वारा सभी उचित मूल्य दुकानदारों को सीडिंग करने, ई-केवायसी करने, एलपीजी आईडी मैपिंग करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही अपनी दुकान से संबन्धित उपभोक्ताओं में से अपात्र परिवारों को चिन्हीत कर उनकी सूची प्रस्तुत करे, ताकि उनकी जांच करवाई जाकर अपात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा से हटाया जा सके।
भंवर सिंह राठौर द्वारा 29 अगस्त 2025 तक समस्त अपात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा से हटाने का आव्हान किया गया।
राशन डीलर संघ के अध्यक्ष श्री राकेश जैन द्वारा उपरोक्त प्रक्रिया में आ रही समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की गई है। अन्त में हिमांशु डामोर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
2. राजस्थान में गिव अप अभियान की ऐतिहासिक सफलता 27 लाख सक्षम लाभार्थियों ने स्वेच्छा से छोडी खाद्य सब्सिडी सक्षम लोगों का त्याग बन रहा गरीबों का निवाला
डूंगरपुर 19 अगस्त। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार निरन्तर वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट दिशा निर्देश है कि अंतिम पक्ति में खडे लोगों को सरकारी योजनाओं से जोडकर लाभान्वित किया जाय ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड सके।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में असल हकदारों को एनएफएसए में स्थान देने हेतु विभाग द्वारा गिव अभियान गत 1 नवम्बर 2024 को शुरू किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सक्षम लोगों को स्वेच्छा से खाद्य सब्सिडी त्यागने हेतु प्रेरित करना है ताकि गरीबों को खाद्य सुरक्षा का लाभ मिल सके।
गिव अप अभियान के तहत प्रदेश भर में अप तक 27 लाख से अधिक सक्षम लाभार्थियों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा छोडी है।
उन्होंने कहा कि गिव अप अभियान की ऐतिहासिक सफलता के कारण पात्र वंचित खाद्य सुरक्षा से जुड पा रहे है। गिव अप अभियान के तहत स्वेच्छा से खाद्य सब्सिडी त्यागने एवं ई-केवायसी नही करवाने के कारण एनएफएसए में बनी रिक्तीयों से 5662268 पात्र वंचितों को विभाग खाद्य सुरक्षा से जोड पाया है।
उन्होंने कहा कि सक्षम लोगों का त्याग गरीबों के मुह का निवाला बन रहा है। इस अभियान के माध्यम से खाद्य सुरक्षा सूची में नई रिक्तीयां बनने से सूची में जुडे पात्र परिवारों को न केवल पोषण युक्त अन्न उपलब्ध कराया जा रहा है बल्की उन्हें 25 लाख रूपये तक का निःशुल्क इलाज, 10 लाख रूपये तक का दुर्घटना बिमा एवं 450 रूपये में प्रति वर्ष 12 घरेलू सिलेण्डर उपलब्ध कराये जा रहे है।
गोदारा ने बताया कि गिव अप अभियान में व्यापक जनभागीदारी को देखते हुए इसकी अवधि 31 अगस्त 2025 तक बडा दि गई है।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं खाद्य मंत्री महोदय के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अन्तर्गत जुड़े ऐसे परिवार जिनमें कोई सदस्य आयकर दाता हो, कोई सदस्य सरकारी,अर्द्ध सरकारी स्वायत्तशासी संस्था में कर्मचारी हो, 1 लाख से अधिक वार्षिक पारिवारिक आय हो एवं किसी सदस्य के पास चार पहिया वाहन हो (टैक्टर आदि जीविकोपार्जन में प्रयुक्त वाहन को छोडकर), निष्कासन सूचि में शामिल है।
गिव अप अभियान के तहत डूंगरपुर जिले में 53540 लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सब्सिडी छोडकर इस मूहिम में उल्लेखनिय योगदान दिया है।
इससे जिले के 53540 जरूरतमंदों को खाद्य सुरक्षा सूची से जोडा जा सकता है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इस सफलता में जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों का विशेष योगदान रहा है।
यह अभियान सामाजिक जिम्मेदारी और जनजागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिससे खाद्य सुरक्षा के लक्ष्य को और मजबूत आधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन सभी सहयोगी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त करता है ओर भविष्य में भी इस प्रकार की सामाजिक पहल में अधिक से अधिक
सहभागीता की अपील करता है।
3. इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का ऐतिहासिक लक्ष्य हुआ पूरा-प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को मिल रहे नए आयाम-राज्य सरकार राजस्थान को हरा-भरा बनाने के लिए प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
डूंगरपुर, जयपुर, 19 अगस्त। ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत प्रदेश में 10 करोड़ पौधे लगाए जाने के ऐतिहासिक लक्ष्य को प्राप्त कर लिया गया है।
इस संबंध में मुख्यमंत्री से वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरियालो राजस्थान के तहत पोस्टर विमोचन किया तथा वन मंत्री ने मुख्यमंत्री को पौधा भी भेंट किया। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेकर, हमारी सरकार ने राजस्थान को हरा-भरा बनाने का संकल्प किया है।
इसके तहत राज्य सरकार ने पिछले साल हरियाली तीज के पर्व पर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के अंतर्गत ‘हरियालो राजस्थान’ का शुभारंभ किया था।
हमारा लक्ष्य है कि पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण किया जाए।
इस अभियान के तहत पौधों की जियो टैगिंग कर उनकी सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत गत वर्ष हमारा 7 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य था जिसे पूरा कर हमने 7 करोड़ 50 लाख पौधे लगाए थे।
उन्होंने कहा कि इस साल भी हमारा 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य था और सभी के सामूहिक प्रयासों से हमने इस लक्ष्य को पार कर लिया है तथा अब तक 10 करोड़ 21 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि वर्षा काल अभी चल रहा है, ऐसे में विभाग इस अभियान के तहत लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें।
शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेशवासियों की पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधरोपण सिर्फ एक प्रतीकात्मक कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढि़यों को हरित भविष्य देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आमजन से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की अपील की। उल्लेखनीय है कि इस अभियान के तहत अब तक 37 लाख 51 हजार पौधे व्यक्तिगत स्तर पर तथा 9 करोड़ 83 लाख पौधे ब्लॉक स्तर पर लगाए गए हैं। 20 लाख हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण किया गया। साथ ही, 2 लाख 74 हजार 920 पौधारोपण साइट्स पर 10 करोड़ 21 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं।
अभियान के तहत शिक्षा विभाग द्वारा 3 करोड़ 25 लाख, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 2 करोड़ 65 लाख, वन विभाग द्वारा 2 करोड़, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 50 लाख सहित विभिन्न विभागों द्वारा पौधारोपण किया गया है
4. मतदान के दिवस संवैतनिक अवकाश 20 को
डूंगरपुर, 19 अगस्त । राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान जयपुर द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आयुक्त श्रम विभा राजस्थान जयपुर, ग्राम पंचायतो में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कामगारों (आकस्मिक कामगारों सहित) को मतदान दिवस 21 अगस्त 2025 का संवैतनिक अवकाश देया होगा, ताकि उन ग्राम पंचायतो के मतदाता मतदान कर सकें।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) (कलक्टर) अंकित कुमार सिंह ने डूंगरपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के पंचायत समिति सीमलवाड़ा की ग्राम पंचायत बांकडा, धोधरा, गडाट्ठापीठ, मेंदला, पीठ, सादडिया एवं पंचायत समिति चिखली की ग्राम पंचायत बोडमली, दरियाटी, जोरावरपुरा, मालाखोलडा, पारडा दरियाटी इन ग्राम पंचायतों में 21 अगस्त 2025 संवैतनिक अवकाश दे होगा ताकि उन ग्राम पंचायत के मतदाता मतदान कर सके।
5. पंचायती राज उपचुनाव 2025 की तैयारी को लेकर मतगणना दल कार्मिकों का प्रशिक्षण आयोजित
01 से 02 तक डूंगरपुर, 19 अगस्त। राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार पंचायती राज उपचुनाव 2025 के तहत मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी ( कलक्टर)अंकित कुमार सिंह के निर्देशन में मंगलवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित किया गया।
आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर वैभव पाठक, दुष्यंत पंड्या,विमल साद, दुर्गा शंकर गामोट, गोविंद सिंह पवार, प्रशांत जोशी, रवि कुमार एवं राजकुमार ने बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट के बारे में पीपीटी के माध्यम से मतदान दल कार्मिक को विस्तृत प्रशिक्षण दिया दिया गया ।
प्रशिक्षण में मतगणना मेंजो की व्यवस्था, काउंटिंग व्यवस्था, मतगणना की पूर्व तैयारी, मतगणना हाल में प्रवेश की अनुमति, कंट्रोलिंग यूनिट के मतगणना मेंजो की आपूर्ति, लेखा जोखा के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कंट्रोल यूनिट से बैलेट यूनिट को जोड़कर कंट्रोल यूनिट को ऑन करना सहित अन्य बिंदुओं पर मतगणना प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
6.पंचायती राज उपचुनाव 2025 की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मतदान दलों को निर्वाचन हेतु बूथ आवंटन के लिए तृतीय रेंडमाइजेशन आयोजित 3 से 8
डूंगरपुर, 19 अगस्त। राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार पंचायती राज उपचुनाव 2025 के तहत मतदान दलों को निर्वाचन हेतु बूथ आवंटन कर तृतीय नियुक्ति आदेश जारी करने हेतु मतदान दलों का तृतीय रेंडमाइजेशन जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री अंकित कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र डूंगरपुर में आयोजित किया गया ।
मतदान दलों के तृतीय रेंडमाइजेशन पंचायती राज में रिक्त हुए जिला परिषद वार्ड नंबर 9 तथा सीमलवाड़ा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 16 के सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान दलों को निर्वाचन हेतु 45 सक्रिय दलों को बूथ आवंटन कर तृतीय नियुक्ति आदेश जारी करने की प्रक्रिया की गई।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश चंद्र धाकड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डॉ. विपिन खन्ना, सांख्यिकी उपस्थित रहे ।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
