बड़ी ब्रांड के 128 नकली बैग ज़ब्त

कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्यवाही, दुकानदार गिरफ्तार

 | 
bag

उदयपुर। जिले की हाथीपोल थाना पुलिस ने रविवार को कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए एक दुकान से 128 बड़े ब्रांड की नकली कॉपी बेचने के आरोप में 128 नकली बैग जप्त किये और दुकानदार को कॉपीराइट एक्ट और आईपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया हैं। 

हाथीपोल थानाधिकारी गोपाल चंदेल ने बताया की पिछले कुछ दिनों से मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि 'द ताज़ ' नामक दुकान पर 'सब्यसाँची' ब्रांड की नकली लेडीज पर्स बेचे जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने पर हाथीपोल थाना पुलिस ने दुकान पर दबिश दे कर तालाशी ली तो दुकान से  'सब्यसाँची' ब्रांड के कुल 128 नकली पर्स एवं बैग मिले जिन्हे ज़ब्त कर लिया गया और दुकान के मालिक को गिरफ्तार किया।

हाथीपोल थानाधिकारी गोपाल चंदेल के अनुसार गिरफ्तार किये गये दुकान मालिक से इस मामले में गहनता से पूछताछ की जा रही हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News