NEET पेपर लीक मामले एवं शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन के समर्थन में DWF ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

उदयपुर में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और छात्र आंदोलन के अधिकारों की सुरक्षा की मांग।

 | 
Doctor Image

Udaipur Times News, NEET Protest News,NEETPaperLeak , Memorandum News, उदयपुर 22 जुलाई 2026 - Doctors Welfare Federation (DWF), Rajasthan की ओर से आज राज्य अध्यक्ष डॉ. विकास बामणिया के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम जिला कलेक्टर, उदयपुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में हाल ही में सामने आए NEET पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच करवाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। UdaipurNews

DWF ने कहा कि ऐसी घटनाएं लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय हैं और देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को प्रभावित करती हैं।

साथ ही, ज्ञापन में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के साथ हुई कथित मारपीट एवं बल प्रयोग पर भी चिंता व्यक्त की गई। StudentProtest

NEET Paper Leak Protest

 

DWF ने मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर डॉ. विकास बामणिया ने कहा कि “देश का युवा न्याय और पारदर्शिता की अपेक्षा रखता है। परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता बनाए रखना तथा विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।” NEETPaperLeak

Doctors Welfare Federation ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार इस गंभीर विषय पर संवेदनशीलता के साथ उचित एवं प्रभावी कदम उठाएगी, जिससे विद्यार्थियों का विश्वास पुनः स्थापित हो सके।

#NEET #NEETPaperLeak #DWF #DoctorsWelfareFederation #Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #EducationNews #StudentProtest #JantarMantar #PMModi #IndiaNews #MedicalStudents #NEETExam #CompetitiveExams

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News