चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर DWF ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

DWF ने ज्ञापन में भीनमाल, अजमेर और सीकर में चिकित्सकों के साथ हुई मारपीट की घटनाओं का हवाला देते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की

 | 
doctor welfare federation demands safety for doctors hand overs memorandum

Udaipur Times News, Doctors Welfare Federation Memorandum, उदयपुर 19 अगस्त 2026 । प्रदेश में चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों के साथ बढ़ रही हिंसा की घटनाओं को लेकर Doctors Welfare Federation (DWF), राजस्थान ने चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर, उदयपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन DWF राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास बामनिया के नेतृत्व में दिया गया।

DWF ने ज्ञापन में भीनमाल, अजमेर और सीकर में चिकित्सकों के साथ हुई मारपीट की घटनाओं का हवाला देते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। Doctors Welfare Federation

संगठन ने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों के साथ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और तोड़फोड़ की घटनाओं से चिकित्सा कर्मियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

ज्ञापन में भीनमाल के राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सा प्रभारी डॉ. नेमीचंद के चैंबर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को गंभीर बताते हुए आरोपियों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही अजमेर और सीकर की घटनाओं की निष्पक्ष जांच की मांग रखी गई। Udiapur News

DWF ने अस्पताल परिसरों में चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों के साथ हिंसा के खिलाफ Zero Tolerance Policy लागू करने, पर्याप्त सुरक्षा गार्ड और CCTV कैमरे लगाने, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था मजबूत करने तथा चिकित्सकों के चैंबर और ड्यूटी रूम में अनधिकृत प्रवेश रोकने के लिए स्पष्ट SOP लागू करने की मांग की।

संगठन ने चिकित्सकों पर हमले के मामलों में FIR, जांच और अभियोजन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की भी मांग की। इसके अलावा राजस्थान के सभी सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों में एक समान Statewide Medical Institution Security Protocol लागू करने, हिंसा की घटनाओं की राज्य स्तर पर निगरानी करने और चिकित्सक संगठनों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने की मांग की गई।

DWF ने कहा कि चिकित्सकों और मरीजों के बीच किसी भी शिकायत या असहमति का समाधान निर्धारित कानूनी और प्रशासनिक माध्यम से होना चाहिए। Safety of Doctors

मारपीट, धमकी, गाली-गलौज और अस्पताल की संपत्ति में तोड़फोड़ को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस अवसर पर DWF राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास बामनिया, डॉ. अनिल चौधरी, डॉ.अंकित ध्याल और डॉ. राज जौरवाल सहित चिकित्सक प्रतिनिधि मौजूद रहे। संगठन ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा और सम्मान के लिए वह इस मुद्दे को राज्य स्तर पर लगातार उठाता रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News