Bhilwara-खनिज बजरी के प्लाटों की होगी 24 अप्रैल 7 मई तक ई-नीलामी

भीलवाड़ा ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर 

 | 
News from Bhillwara 31 August, Latest News from Bhilwara

News-खनिज बजरी के प्लाटों की ई-नीलामी

भीलवाड़ा 23 अप्रैल। कार्यालय खनिज अभियंता खान एवं भू विज्ञान विभाग के अधीन 24 अप्रैल से 7 मई तक खनिज बजरी के 16 प्लाटों की ई-नीलामी की जायेगी। 

खनि अभियंता खान एवं भू विज्ञान विभाग श्री महेश शर्मा ने बताया कि प्लाट नं0 बीजे-42 राजस्व गा्रम रावतखेडा, शक्करपुरा तहसील जहाजपुर की प्रस्तावित क्षेत्र 89.1236 हैक्टर की आरक्षित राशि 3564960 की ई नीलामी 24 अप्रैल को, प्लाट नं0 बीजे-36 राजस्व ग्राम भैसाकुंडल तहसील हमीरगढ की प्रस्तावित क्षेत्र 52.9863 की आरक्षित राशि 2119480 की ई नीलामी 24 अप्रैल को तथा प्लाट नं0 बीजे-37 राजस्व ग्राम भैसाकुंडल, मोहनपुरा तहसील हमीरगढ की प्रस्तावित क्षेत्र 76.4100 हैक्टर की आरक्षित राशि 3056400 की ई नीलामी 24 अप्रैल को की जायेगी।

इसी तरह प्लाट न. बीजे-08 राजस्व ग्राम गेगा का खेडा तहसील सवाईपुर के प्रस्तावित क्षेत्र 97.2045 हेक्टर की आरक्षित राशि 3888200 की ई नीलामी 2 मई 2025 को, प्लाट न. बीजे-09 राजस्व ग्राम गेगा का खेडा तहसील सवाईपुर के प्रस्तावित क्षेत्र 97.5501 हैक्टर की आरक्षित राशि 3902040 की ई नीलामी 2 मई को तथा प्लाट न. बीजे-02 राजस्व ग्राम गेदलिया अमरतिया, करेड तहसील सवाईपुर के प्रस्तावित क्षेत्र 73.6746 की आरक्षित राशि 2947000 की ई नीलामी 2 मई को की जायेगी। 

प्लाट न. बीजे-16 राजस्व ग्राम हुरडासेजा तहसील हुरडा एवं नगर तहसील बिजयनगर के प्रस्तावित क्षेत्र 90.9200 हैक्टर की आरक्षित राशि 3636800 की ई नीलामी 6 मई को, प्लाट न. बीजे-23 राजस्व ग्राम केसरपुरा, भरणीकंला तहसील जहाजपुर के प्रस्तावित क्षेत्र  55.4796 हैक्टर की आरक्षित राशि 2219200 की ई नीलामी 6 मई को, प्लाट न. बीजे-34 राजस्व ग्राम जवासियां, सायला, बरडोद तहसील हमीरगढ की प्रस्तावित क्षेत्र 97.4891 हैक्टर की आरक्षित राशि 3899600 की ई नीलामी 6 मई को, प्लाट न. बीजे-35 राजस्व ग्राम बरडोद, खेतहजारिया तहसील हमीरगढ के प्रस्तावित क्षेत्र 52.2744 हैक्टर की आरक्षित राशि 2091000 की ई नीलामी 6 मई को की जायेगी।

प्लाट न. बीजे-38 राजस्व ग्राम खेराबाद, कान्याखेडी तहसील हमीरगढ के प्रस्तावित क्षेत्र  94.2609 हैक्टर की आरक्षित राशि 3770440 की ई नीलामी 7 मई को, प्लाट न. बीजे-39 राजस्व ग्राम खैराबाद, कान्याखेडी तहसील हमीरगढ की प्रस्तावित क्षेत्र 47.0597 हैक्टर की आरक्षित राशि 1882400 की ई नीलामी 7 मई को तथा प्लाट न. बीजे-40 राजस्व ग्राम गुवारडी तहसील हमीरगढ के प्रस्तावित क्षेत्र 95.8210 हैक्टर की आरक्षित राशि 3832840 की ई नीलामी 7 मई को, प्लाट न. बीजे-27 राजस्व ग्राम जामोली, रामगढ तहसील जहाजपुर के प्रस्तावित क्षेत्र 92.0033 हैक्टर की आरक्षित राशि 3680160 की ई नीलामी 7 मई को, प्लाट न. बीजे-28 राजस्व ग्राम जामोली, रावतखेडा तहसील जहाजपुर के प्रस्तावित क्षेत्र 64.1615 हैक्टर की आरक्षित राशि 2566480 की ई नीलामी 7 मई को व प्लाट न. बीजे-41 राजस्व ग्राम रावतखेडा, रामपुरा तहसील जहाजपुर के प्रस्तावित क्षेत्र 45.5394 हैक्टर की आरक्षित राशि 1821600 की ई नीलामी 7 मई को की जायेगी।

बोली में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति नीलामी में भाग लेने हेतु समय पर पोर्टल से पंजीयन करा उल्लेखित निर्देशानुसार बोली में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।