प्रतापगढ़ में लगे भूकंप के झटके

भूकंप के झटके से अभी तक किसी जानमाल की नुक्सान की कोई सूचना नहीं है

 | 
Pratapgarh

प्रतापगढ़ 7 अगस्त 2025। उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ ज़िले में आज सुबह भूकंप के झटके मह्सूस किये गए।  फिलहाल भूकंप के झटके से किसी जानमाल के नुक्सान की कोई खबर नहीं है।  

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञानं केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई।  इसका केंद्र प्रतापगढ़ में ज़मीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। भूकंप सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर आया था। 

भूकंप के झटके को प्रतापगढ़ के शहरी और आसपास के ग्रामीण इलाको में महसूस किये गए। जिससे एक बार भय और दहशत का माहौल बन गया। इससे पूर्व एक सप्ताह पहले भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गए थे। 

प्रतापगढ़ ज़िला प्रशासन ने तत्काल सतर्कता के निर्देश जारी किये है,.वहीँ ज़िला कलेक्टर अंजलि राजौरिया ने लोगो से अफवाहों से बचने और पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है।  उन्होंने कहा की हालात पर नज़र रखी जा रही है और प्रशासनिक टीम तैयार है। 

ज़िला कलेक्टर डॉ अंजलि राजौरिया ने विशेष रूप से ग्रामीण इलाके के निवासियों से अपील की है कि दुबारा झटके महसूस हो तो घबराये नहीं बल्कि खुले स्थानों पर रहे। किसी ईमारत या बिजली के खंभो के नीचे न खड़े रहे। 

आपको एक बार फिर बता दे कि भूकंप के झटके से अभी तक किसी जानमाल की नुक्सान की कोई सूचना नहीं है।        

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News