चुनाव से पहले होटल राफेल्स में ED की एंट्री

जांच पड़ताल कर लौटी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम 

 | 
Hotel Raffles

उदयपुर 31 अगस्त 2023 । शहर के उदयसागर झील के टापू स्थित फाइव स्टार होटल राफेल्स में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दिल्ली और राजस्थान की टीम छापामार कार्रवाई कर वापस लौट गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सर्च अभियान चलाकर कई दस्तावेज़ों को जांचा और कुछ दस्तावेज अपने साथ लेकर गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम इस होटल में निवेशकों की पड़ताल करेगी। फाइव स्टार होटल राफेल्स में बड़े नेताओ, उद्यमियो और बड़े अधिकारियो के रिश्तेदारों के निवेश की जांच की जाएगी। 

वहीँ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम अलग लग बैंक खातों और उनमे हुए ट्रांजेक्शन्स की जांच भी कर रही है।  सम्भवतया इसके बाद निवेशकों से अलग अलग पूछताछ भी की जा सकती है। इधर, राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री की सियासी जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।      

उल्लेखनीय है की उदयसागर झील के मध्य टापू पर बनी फाइव स्टार होटल राफेल्स, सिंगापूर के राफेल्स ग्रुप का देश में इकलौता फाइव स्टार होटल है। हाल ही में इसी होटल में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की शादी हुई थी।  
  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News