शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री का एक दिवसीय भीलवाड़ा दौरा 8 अगस्त को
Udaipur Times, Bhilwara News: राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर शनिवार 8 अगस्त 2026 को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहेंगे।
शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री शुक्रवार, 7 अगस्त को कोटा से प्रस्थान कर रात्रि 12ः30 बजे भीलवाड़ा पहुंचेंगे। तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे।
मंत्री दिलावर 8 अगस्त को भीलवाड़ा में विभिन्न पौधारोपण कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ विकास कार्यों के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात दोपहर 1 बजे पीपलूंद (भीलवाड़ा) के लिए प्रस्थान करेंगे। तथा पीपलूंद में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ, पौधारोपण कार्यक्रम तथा विकास कार्यों के लोकार्पण/ शिलान्यास कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। तथा रात्रि 8 बजे कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।
