आशाधाम आश्रम के प्रयासों से सोजी चार वर्ष बाद अपने परिवार से मिला

सोजी विगत चार वर्ष पहले जगदीश मंदिर के बाहर लावारिस हालत में घूमते हुए मिला था
 | 
ashadham ashram

उदयपुर 16 अक्टूबर 2023। आशाधाम के प्रयासों से सोजी के परिवार के बारे में जानकारी जुटाकर बूंदी जिले के नैनवां पंचायत समिति के जजावर ग्राम पंचायत के सरपंच राम प्रकाश धाकड़ से फोन द्वारा संपर्क किया गया। इसके बाद परिवार जनों को उदयपुर स्थित आशाधाम आश्रम में बुलाया गया।

आशाधाम आश्रम की संस्थापिका सिस्टर डेमियन ने बताया कि सोजी विगत चार वर्ष पहले जगदीश मंदिर के बाहर लावारिस हालत में घूमते हुए मिला था। स्थानीय निवासियों ने सोजी को आशाधाम आश्रम में भिजवाया।

ashadham

उस समय सोजी का एक पैर सड़ा हुआ था। जिसका आश्रम द्वारा ईलाज किया गया। अब वह स्वस्थ है। परिवार से लेने आये भाई मुकेश सैनी, चाचा गोपाल सैनी और जजावर ग्राम पंचायत सरपंच राम प्रकाश धाकड़ को स्थानीय अंबामाता पुलिस की मौजूदगी में सोजी को परिवार को सुपुर्द किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News