दाऊदी बोहरा समुदाय 6 जून एवं मुस्लिम समुदाय 7 जून को मनाएगा ईद उल अदहा


दाऊदी बोहरा समुदाय 6 जून एवं मुस्लिम समुदाय 7 जून को मनाएगा ईद उल अदहा 

ईद उल अदहा की नमाज के बाद कुर्बानियां दी जाएगी
 
Eid Mubarak

उदयपुर 5 जून 2025 । कल शुक्रवार 6 जून 2025 को दाऊदी बोहरा समुदाय एवं मुस्लिम समाज शनिवार 7 जून को ईद उल अदहा यानि बकरीद का पर्व हर्षोल्लास से मनाएगा। ईद के अवसर पर समाज की सभी मस्जिदों में ईद उल फ़ित्र की विशेष नमाज भी अदा की जाएगी।

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मंसूर अली ओडावाला ने बताया की कल सुबह 6 बजे ईद उल अदहा की नमाज वजीहपुरा में मुल्ला हाजी पीर अली, रसूलपुरा में जनाब आकिब अली, खारोल कॉलोनी में मुल्ला हाजी सज्जाद हुसैन, चमनपुरा मे हाजी जाकिर हुसैन हबीब, खानपुरा में जनाब मुदस्सर जरी वाला, पुला में जनाब अली असगर खिलौना वाला अदा करवाएंगे। वहीँ शाम को सामूहिक नियाज़ का आयोजन बोहरवाड़ी स्थित जमातखाना में होगा। 

अन्जुमन तालीमुल इस्लाम उदयपुर के तहत मुस्लिम समाज 7 जून शनिवार को ईदुल अजहा की विशेष नमाज अदा करने के बाद कुरबानी करते हुए ईदुल अजहा का त्यौहार आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएगा।

मोहसिन हैदर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष ईदुल अजहा के मौके पर दिनांक 7, 8  व 9 जून 2025 तक कुर्बानी की जाएगी व साथ ही उदयपुर शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईदुल अजहा की नमाज 7 जून शनिवार प्रातः 6.15 बजे से लेकर प्रातः 8.15 बजे तक अदा की जाएगी जिसका वक्त इस तरह से रहेगा - 
 

प्रातः 6ः15 बजे
कारवाड़ी मस्जिद, निलगरान मस्जिद

प्रातः 6ः30 बजे
दरखान वाड़ी मस्जिद, हाथीपोल पंचायती मस्जिद,

प्रातः 6ः45 बजे
मरियम मस्जिद लाल मगरी मुल्लातलाई, आयड़ लौहार कॉलोनी मदीना मस्जिद, हुसैनी मस्जिद लाल मगरी सवीना

प्रातः 7ः00 बजे
मस्जिद दरगाह इमरत रसूल बाबा, पाण्डूवाड़ी मस्जिद (इन्तेजामिया कमेटी पंचायत), मस्जिद दीवानशाह कॉलोनी पटेल सर्कल, मस्जिद ताजुश्शरिया मुर्शीद नगर, सवीना गौसिया मस्जिद बरकत कॉलोनी, पहाड़ा बिलाली मस्जिद, मस्जिद हेलान नेहरू बाज़ार

प्रातः 7ः15 बजे
बड़ा बाजार चिल्ले की मस्जिद, महावतवाड़ी मस्जिद, मस्जिद रहमते आलम अम्बावगढ़ कच्ची बस्ती, रहमानिया मस्जिद ईदगाह रहमान कॉलेानी, सवीना बड़ी मस्जिद, आयड़ ईदगाह, मस्जिद गौसिया कॉलोनी किशनपोल, मस्जिदे अली अहमद हुसैन कॉलोनी,

प्रातः 7ः30 बजे
मस्जिद गौसे आज़म कॉलोनी चित्रकुट नगर सवीना, मस्जिद खारां कुआं अंजुमन, मस्जिद फारूके आज़म कॉलोनी मुल्लातलाई, गांधी नगर पहाड़ा नूरानी मस्जिद, सिलावटवाड़ी बीच की मस्जिद, मस्जिद नूरूल इस्लाम सज्जनगर बी ब्लॉक 80 फीट रोड, गावं खेमली मस्जिद, रज़ा कॉलोनी बड़ी मस्जिद मुल्लातलाई, जहांगिरी मस्जिद सवीना सेक्टर 9, मस्जिद औवेश करनी दरगाह मस्तान बाबा मुल्लातलाई, मस्जिद अबु बकर सिद्दीक कल्लेसात, सिलावटवाड़ी उपर की मस्जिद, मस्जिद छीपा कॉलोनी मुल्लातलाई, देबारी जिंक कॉलोनी, मस्जिद अम्बावगढ दरगाह,

प्रातः 7ः45 बजे
थूर मस्जिद, कादरी मस्जिद आलू फैक्ट्री, मस्जिद सज्जनगर ए ब्लॉक, धोलीबावड़ी मस्जिद, अलीपूरा मस्जिद,

प्रातः 8ः00 बजे
चिश्तिया मस्जिद गरीब नवाज कॉलोनीे रूपसागर, मस्जिद सौदागर बाबा दरगाह, मस्जिद कुतुबे आलम खांजीपीर, पलटन की मस्जिद, हिरण मगरी सेक्टर 5, मस्जिद मकबरा सुरजपोल, मस्जिद नूर नगरी, देबारी मस्जिद त्रिमुखी दरगाह, ईदगाह पुराना स्टेशन राणा प्रताप नगर, नूरानी मस्जिद डबोक

प्रातः 8ः15 बजे
चमनपूरा जामा मस्जिद। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal