उदयपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद उल अज़हा का पर्व

बोहरा समुदाय ने कल तो मुस्लिम समुदाय आज मना रहा ईद

 | 

उदयपुर 29 जून 2023 । इस्लामी कैलेंडर के अनुसार 10 ज़िल्हाज को ईद उल अज़हा का पर्व मनाया जा रहा है। कल बोहरा समुदाय ने ईद उल अज़हा का प्रव मनाया था आज शहर के मुस्लिम समुदाय ईद उल अज़हा का त्यौहार मना रहा है। ईद की विशेष नमाज़ के बाद अल्लाह की राह में कुर्बानियो का सिलसिला भी जारी है। 

बोहरा समुदाय ने कल मनाई ईद 

eid ul azha 2023

दाऊदी बोहरा जमाअत के प्रवक्ता मंसूर अली ओड़ा वाला ने बताया कि ईद की विशेष नमाज़ कल सुबह 6 बजे बोहरवाड़ी स्थित रसूलपुरा मस्जिद, वजीहपुरा मस्जिद, मोहियदपुरा मस्जिद, लोहा बाजार स्थित चमनपुरा मस्जिद, छोटी बोहरवाड़ी स्थित खानपुरा मस्जिद, खांजीपीर मस्जिद, खारोल कॉलोनी स्थित बोहरा यूथ मस्जिद तथा पुला स्थित हाल में आयोजित की गई।

eid ul azha

वहीँ शाम के वक्त बोहरवाड़ी स्थित जमाअतखाने में सामूहिक नियाज़ का भी आयोजन किया गया।

मुस्लिम समुदाय आज मन रहा है ईद 

शहर के मुस्लिम समुदाय ने चेतक स्थित पल्टन मस्जिद समेत तमाम मस्जिद में आज सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक ईद की नमाज़ अदा की। ईद की विशेष नमाज़ चेतक स्थित पल्टन मस्जिद में सुबह 8 बजे अदा की गई। ईद की नमाज़ में मुल्क में शांति और अमन चैन के लिए दुआ की गई।  

eid ul azha 2023

ईद उल अज़हा की नमाज़ के अवसर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलेकटर ताराचंद मीणा में इस अवसर पर शहर के मुस्लिम समुदाय को बधाई देते हुए कहा कि सभी धर्मो के त्यौहार शांति और भाईचारे का सन्देश देता है। 

collector

वहीँ पल्टन मस्जिद के सचिव रियाज़ हुसैन ने इस अवसर पर तहेदिल से ईद की मुबारक देते हुए मुस्लिम समुदाय से अपील करते कहा कि क़ुरबानी के बाद वेस्टेज को इधर उधर न करे शहर की खूबसूरती बनाये रखना हम सबकी ज़िम्मेदारी है,  नगर निगम ने जो इंतेज़ाम किये है वेस्टेज को वही फेंके। 

riyaz husain

इस अवसर पर मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद बक्श, पार्षद फ़िरोज़ शेख, पूर्व पार्षद मोहम्मद अयूब ने भी ईद की बधाई दी।

eid ul azha

   

eid 2023

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News