निगम ने सीज की आठ दुकानें

निगम आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई

 | 
UMC Seized 8 shops

उदयपुर 9 अक्टूबर 2024 । नगर निगम द्वारा बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए आठ दुकानों को सीज किया गया। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि निगम द्वारा शहर की व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु कई तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है, इसी क्रम में निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आठ दुकानों को सीज किया गया है। 

निगम आयुक्त अनुसार हजारेश्वर कॉलोनी स्थित भूखंड मालिक द्वारा बिना निर्माण स्वीकृति के आठ दुकानों का निर्माण करवाया गया था, साथ ही यह भी संज्ञान में आया कि इस भूखंड का भू उपयोग परिवर्तन भी नहीं करवाया गया था जब की इसका पूरी तरह व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। इसी को लेकर निगम द्वारा बिना अनुमति निर्मित दुकानों पर सीज की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 

निगम आयुक्त ने कि शहर वासियों से अपील

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि आप नगर निगम की अनुमति बिना किसी भी तरह का निर्माण नहीं करें, साथ ही यदि आपका भूखंड व्यावसायिक उपयोग हेतु उपयुक्त है तो भूखंड का भू उपयोग परिवर्तन करने के पश्चात निगम से निर्माण स्वीकृति लेकर ही निर्माण संबधित कार्य प्रारंभ करें जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो। निगम का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है, लेकिन सरकार द्वारा जो नियम बनाए गए हैं उसकी पालना करवाना भी निगम का कर्तव्य है।

सीज की कार्यवाही के दौरान राजस्व निरीक्षक विजय जैन, राहुल मीणा, पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी सहित पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News