हाथों हाथ मिला पट्टा, पेंशन प्रकरण के बुजुर्ग दंपती को राहत

 | 
Viksit Bharat Jan Seva Abhiyan

 

Udaipur Times, Udaipur News, Viksit Bharat Jan Seva Abhiyan: विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत मंगलवार को उदयपुर जिले की सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया गया। Udaipur News

शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध  होने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ लिया। Viksit Bharat Jan Seva Abhiyan

सेवा सेतु शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं और योजनाओं का लाभ उनके नजदीकी क्षेत्र में उपलब्ध कराना तथा आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे और विभागीय सेवाओं से जुड़े कार्यों का संपादन किया। Udaipur News

बरसों बाद मिला मालिकाना हक

पंचायत समिति भीण्डर में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत सारंगपुरा गांव के एक परिवादी को हाथों हाथ पुश्तैनी मकान का मालिकाना हक  मिलने से बड़ी राहत मिली। सारंगपुरा निवासी हुकमराजसिंह पुत्र चतनसिंह राणावत ने पुश्तैनी मकान के पट्टे के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन किया था। Viksit Bharat Jan Seva Abhiyan

मंगलवार को शिविर के दौरान विकास अधिकारी गुलाबसिंह गुर्जर के निर्देशन में आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी को पट्टा जारी किया गया। इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी कैलाशचंद्र मेघवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। बरसों बाद पुश्तैनी मकान का मालिकाना हक मिलने पर प्रार्थी हुकमराज सिंह ने राज्य सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। Udaipur News

दंपती को मिली बडी राहत

पंचायत समिति कुराबड़ में आयोजित सेवा सेतु शिविर बुजुर्ग दंपती के लिए वरदान साबित हुआ। परमदा निवासी देवा पुत्र नंदा और उसकी पत्नी वेलकी बाई ने वृद्धावस्था पेंशन शुरू कराने को लेकर आवेदन किया। तकनीकी कारणों से ई मित्र के माध्यम से आवेदन नहीं हो पा रहा था। Viksit Bharat Jan Seva Abhiyan

इस पर विकास अधिकारी जितेंद्रसिंह राजावत के निर्देश पर शिविर में उपस्थित टीम ने हाथों हाथ आवश्यक कार्यवाही करते हुए बुजुर्ग दंपती की पेंशन स्वीकृत की। शिविर में ही दंपती को पेंशन आदेश प्रदान किए गए। इससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। Udaipur News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News