नदी में बहे बुजुर्ग की मौत, बारिश से यलो अलर्ट जारी

उदयपुर में जारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी

 | 
Yellow Alert in Udaipur: Rain, Landslide on NH 58 and Schools Closed

उदयपुर , 8 सितंबर 2025 - आज भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह से उदयपुर के आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। ठंडी हवाओं के साथ मौसम में ठंडक घुल गई है। इसके चलते प्रशासन ने उदयपुर जिले में नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

वहीं, उदयपुर-झाड़ोल-ईडर NH 58 ई मार्ग पर भारी लैंडस्लाइड होने से सुबह तड़के करीब चार बजे से लंबा जाम लग गया था।

अंडावेला क्षेत्र में पहाड़ियों से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से हाईवे पर यातायात बाधित हो गया था। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रास्ता साफ करने का प्रयास किया। पुलिस की मदद से पत्थर हटाने का काम जारी रहा और दोपहर बाद मार्ग पूरी तरह से खोल दिया गया।

फिलहाल बसें और ट्रक चलने लगे हैं।

वहीं, सायरा क्षेत्र में एक दुखद घटना भी हुई। तिरोल के बोरमचा पुलिया से 60 वर्षीय जालूराम गमेती निवासी रोहिड़ा गांव बहकर पानी में लापता हो गए। सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने उन्हें जाने से मना किया था, लेकिन वे बनास नदी की तेज धार में बह गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल डिफेंस टीम बुलाकर खोजबीन की गई। लगभग 400 मीटर की दूरी पर उनका शव नदी किनारे मिला।

SDM शुभम भैसारे, तहसीलदार सुरेश मेहता और थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत मौके पर पहुंचे। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसी बीच, आयड नदी के उफान से भी किसानों को नुकसान पहुंचा।

आयड नदी का जलस्तर बढ़ने से उदयसागर झील में पानी भरने की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रशासन ने सतर्कता बरती हुई है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की आपदा का सामना न करना पड़े।

प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और मौसम विभाग की जारी की गई चेतावनियों का पालन करें।

#UdaipurRain #YellowAlert #UdaipurNews #UdaipurWeather

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News