देवगढ़ में आधी रात घर में घुसकर हमला, बुजुर्ग गंभीर घायल

पहले से शिकायत के बावजूद आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

 | 

राजसमंद 31 मार्च 2026 - जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक परिवार पर देर रात घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है। 

पीड़ित परिवार का कहना है की उन्होंने घटना से एक दिन पहले ही पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन उसके बावजूद आरोपियों के हौसले इतने बुलंद रहे कि उन्होंने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे दिया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, 29 मार्च 2026 की रात करीब 12 बजे आरोपियों ने खिड़की तोड़कर जबरन घर में प्रवेश किया और लाठी-सरियों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

परिवार ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। साथ ही घर की महिलाओं के साथ अभद्रता, कपड़े फाड़ने और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़ित के अनुसार उसकी बहू और नाबालिग पोती के साथ भी बदसलूकी की गई, जिससे पूरे परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है।

घटना के बाद परेशान होकर पीड़ित ने अब पुलिस अधीक्षक (SP) को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

#Devgarh #Rajsamand #RajasthanNews #UdaipurNews #CrimeNews #BreakingNews #IndiaNews #HomeInvasion #JusticeForVictim #PoliceNegligence #RajasthanCrime #LocalNews #DevgarhCrime #RajsamandNews #UdaipurRegion

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal