निर्वाचन आयोग ने मतदान कर्मियों के मानदेय में वृद्धि और भत्ता बढ़ाया
उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, अर्धसैनिक बलों के कर्मियों एवं सेक्टर अधिकारियों के लिए भी मानदेय में वृद्धि
निर्वाचन कार्यों में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों, स्थानीय निकायों आदि के विभिन्न विभागों से नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भागीदारी होती है। चुनाव अवधि के दौरान यह पूरा तंत्र लंबे समय तक कठिन और संवेदनशील दायित्व निभाता है ताकि मतदाता स्वतंत्र एवं निष्पक्ष माहौल में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और अपनी पसंद की सरकार का चुनाव कर सकें।
निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को उचित रूप से पारिश्रमिक प्रदान करने हेतु आयोग ने मानदेय दरों में संशोधन करने का निर्णय लिया है। पिछली बड़ी संशोधन अवधि 2014 से 2016 के बीच हुई थी। नई और पुरानी दरें इस प्रकार हैं—
मानदेय (Remuneration)
पीठासीन अधिकारी एवं काउंटिंग सुपरवाइज़र ₹350 प्रतिदिन से बढाकर ₹500 प्रतिदिन या ₹2000 एकमुश्त
पोलिंग ऑफिसर ₹250 प्रतिदिन से बढाकर ₹400 प्रतिदिन या ₹1600 एकमुश्त
काउंटिंग असिस्टेंट ₹250 प्रतिदिन से बढ़कर ₹450 प्रतिदिन या ₹1350 एकमुश्त
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (विभिन्न कार्य) ₹200 प्रतिदिन से बढ़कर ₹350 प्रतिदिन या ₹1400 एकमुश्त
चतुर्थ श्रेणी (कॉल सेंटर/कंट्रोल रूम) ₹200 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹1000 एकमुश्त
वीडियो सर्विलांस टीम, वीवीटी, अकाउंट टीम, कंट्रोल रूम एवं कॉल सेंटर स्टाफ,एमसीएमसी सदस्य, उडन दस्ता, एसएसटी एवं व्यय अनुवीक्षण शाखा श्रेणी-I/II: ₹1200 एकमुश्त
श्रेणी-III: ₹1000 एकमुश्त
श्रेणी-I/II: ₹3000 एकमुश्त
श्रेणी-III: ₹2000 एकमुश्त
माइक्रो ऑब्जर्वर ₹1000 एकमुश्त ₹2000 एकमुश्त
भोजन/जलपान भत्ता (Food/Refreshment)
मतदान एवं पुलिस कर्मी, मोबाइल पार्टियां, होमगार्ड, फॉरेस्ट गार्ड, ग्राम रक्षक दल, एनसीसी कैडेट, पूर्व सैनिक, स्वयंसेवक आदि जो मतदान एवं मतगणना केन्द्रों पर नियोजित किए गए हो के लिए डिब्बा बंद भोजन एवं नाश्ते हेतु ₹150 प्रतिदिन से बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन
मानदेय (Honorarium)
पदनाम 2016 से लागू दर संशोधित दर
उप जिला निर्वाचन अधिकारी NIL संबंधित कर्मचारी के एक माह के मूल वेतन से कम नहीं
अर्धसैनिक बल के गजटेड अधिकारी 15 दिन तक: ₹2500, 15 दिन से अधिक: ₹1250 प्रति सप्ताह, 15 दिन तक: ₹4000, 15 दिन से अधिक: ₹2000 प्रति सप्ताह
अर्धसैनिक बल के अधीनस्थ अधिकारी 15 दिन तक: ₹2000, 15 दिन से अधिक: ₹1000 प्रति सप्ताह 15 दिन तक: ₹3000, 15 दिन से अधिक: ₹1500 प्रति सप्ताह
अर्धसैनिक बल के अन्य रैंक 15 दिन तक: ₹1500, 15 दिन से अधिक: ₹750 प्रति सप्ताह, 15 दिन तक: ₹2500, 15 दिन से अधिक: ₹1250 प्रति सप्ताह
सहायक व्यय पर्यवेक्षक/सेक्टर अधिकारी/सेक्टर पुलिस अधिकारी ₹7500 पूर्णकालिक चुनाव ड्यूटी या आनुपातिक आधार पर ₹10000 पूर्णकालिक चुनाव ड्यूटी या आनुपातिक आधार पर
