पिछोला में इलेक्ट्रिक बोट का संचालन शुरू

लेकसिटी की झीलों की सेहत सुधारने की प्रशासनिक पहल लाई रंग

 | 
pichola lake

उदयपुर 2 मार्च 2023 । झीलों की नगरी लेकसिटी में झीलों की सेहत सुधरने की प्रशासन की पहल के तहत आज पीछोला झील से इलेक्ट्रिक बोट का संचालन शुरू किया गया। 

संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट और जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने इलेक्ट्रिक बोट की शुरुआत होटल लीला की इलेक्ट्रिक बोट पर फीता काटकर शुभारंभ किया। 

संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रशासन की प्रतिबद्धता है कि झीलों में प्रदूषण कारक डीजल बोट्स को निकाला जाए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बोट का शुभारंभ अन्य बोट संचालकों को भी प्रेरणा देगा।जल्द ही शहर की सभी झीलों में इलेक्ट्रिक बोट्स चलेग

लीला पैलेस मैनेजर निशांत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ईको फ़्रेंडली बोट्स पर्यावरण संरक्षण की पहल के अत्यंत आवश्यक है। 

इस अवसर पर प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पीएल बामनिया, डीटीओ कल्पना शर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ. कमलेश शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी प्रवेश परदेसी व अधिकारी मौजूद रहे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News