बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से गिरा बिजली का पोल

एक बड़ा हादसा होने से टला

 | 
electric pole

उदयपुर 4 मार्च 2023। शहर के सवीना सब्जी मंडी अंडर  ब्रिज से आगे निकलते ही मुख्य सड़क के किनारे लगा एक बिजली का पोल अचानक नीचे गिर गया। उक्त हादसे में एक स्कूटी चालक के हल्की-फुल्की चोट आई। 

क्षेत्रवासियों ने बताया कि बिजली का पोल लंबे समय से झुका हुआ था और कई बार इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों सहित कर्मचारियों को की गई लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने इसकी और ध्यान नहीं दिया। 

आज शनिवार सुबह बिजली का पोल अचानक सड़क पर धराशाई हो गया जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया । क्षेत्रवासियों की माने तो समय रहते अगर बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी इस ओर ध्यान देते तो शायद यह नौबत भी नहीं आती ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News