90 फीट ऊंचे निशान साहिब पर इलेक्ट्रिशियन कई घंटो तक अटका रहा

गुरुद्वारे के बाहर लाइट ठीक करने गया इलेक्ट्रीशियन, क्रेन के खराब होने से ऊपर अटका  

 | 
light

सिविल डिफेंस की टीम मौके पहुंची और युवक को रेस्क्यु कर नीचे उतारा

उदयपुर में सिक्ख कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे पर निशान साहेब पर लगी लाईट सही करने गया युवक क्रेन के गियर के अचानक खराब होने पर वहीं अटका रहा।  गुरुद्वारे के बाहर लगे 90 फीट ऊंचे निशान साहिब पर इलेक्ट्रिशियन कई घंटो तक अटका रहा। आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद सिविल डिफेंस की टीम मौके पहुंची और युवक को रेस्क्यु कर नीचे उतारा गया।

कुम्हारों के भट्टे के नज़दीक स्थित सचखंड गुरुद्वारा दरबार की यह घटना दोपहर की है।  इलेक्ट्रीशियन प्रकाश रेगर गुरुद्वारे के बाहर निशान साहेब पर लगी लाइट को सही करने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी बीच जैसे ही ऊपर चढ़ा तो क्रेन का रस्सा अचानक उलझ गया, जिससे इलेक्ट्रीशियन क्रेन पर ही अटका रह गया।

इस दौरान कई घंटो तक इलेक्ट्रीशियन ऊपर ही अटका रहा। कई प्रयासों के बाद भी क्रेन सही नहीं हुई। इसके बाद नगर निगम की सेल्फ डिफेंस और फायर फाइटर की टीम को सूचना दी गई। टीम की कड़ी मशक्कत के बाद रस्स्यिों के सहारे इलेक्ट्रीशियन को सुरक्षित रेस्क्यु कर नीचे उतारा गया।      

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News