बिजली का तार टूटने से चपेट में आये बाइक सवार युवक की करंट लगने से हुई मौत

सायरा में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हुआ बड़ा हादसा

 | 
ELECTROCUTION DEATH

उदयपुर 15 जून 2022 । जिले के सायरा थाना क्षेत्र में सेमड तालाब के नज़दीक बिजली विभाग की लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया।  बिजली का तार टूटने से बाइक सवार युवक को करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। 

दरअसल पंचायत सहायक संविदा कर्मी कांजी का गुड़ा निवासी कैलाश पिता भूरी राम मेघवाल अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था उसी दौरान बिजली का तार टूट कर मोटरसाइकिल पर गिर गया जिससे पंचायत सहायक संविदा कर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलते ही सायरा थाना पुलिस और नायब तहसीलदार सायरा मौके पर पहुंचे और मौके की वस्तु स्थिति को देखा । सायरा पुलिस ने मौका रिपोर्ट तैयार कर मृतक के शव को सायरा पीएचसी में रखवाया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News