एलिवेटेड रोड, निगम आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण
उदयपुर 01 अक्टूबर 2025- नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बुधवार को शहर में चल रहे एलिवेटेड रोड कार्यों का औचक निरिक्षण कर वहां की व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार उनके द्वारा बुधवार को उदियापोल से सिटी रेलवे स्टेशन तक चल रहे एलिवेटेड रोड के कार्यों का औचक निरिक्षण किया गया, इस दौरान उनके साथ नगर निगम अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी, अधिशासी अभियंता अखिल गोयल, निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी, कार्यकारी एजेंसी के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
5 दिन में हटे पार्टीशन
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बुधवार को एलिवेटेड रोड कार्य का निरीक्षण करने के दौरान वहां की व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। आयुक्त ने एलिवेटेड रोड के पिलर निर्माण के दौरान रखे गए पार्टीशन को अगले 5 दिवस में हटाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने देखा कि किसी स्थान पर आवश्यकता नहीं होने पर भी पार्टीशन रखे हुए है जिस कारण मार्ग अवरुद्ध होने से यातायात जाम होने की समस्या हो रही है।
दीपावली के पहले बनेगी सड़क
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट कहा है कि एलिवेटेड रोड हेतु निर्मित पिलर का कार्य संपूर्ण होने के उपरांत उसके आसपास स्थान पर दीपावली से पहले नई सड़क का कार्य किया जाना सुनिश्चित करें जिससे दीपावली पर्व ने दौरान शहरवासियों को कोई समस्या नहीं रहे।
साथ ही त्यौहार के दूसरे दिन से उदयपुर शहर में पर्यटकों का बूम रहता है। इस समय भी किसी भी तरह से कोई समस्या नहीं रहे इसकी भी पुख्ता व्यवस्था करनी होगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
