इंडिगो एयरलाइंस के विमान की उदयपुर में इमरजेंसी लेंडिंग
ख़राब मौसम की वजह से लखनऊ से मुंबई जा रही फ्लाइट मुंबई में लैंडिंग नहीं कर पाई
| Jun 13, 2023, 18:58 IST
उदयपुर 13 जून 2023 । डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर लखनऊ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6 E 2441 की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। ख़राब मौसम की वजह से लखनऊ से मुंबई जा रही फ्लाइट मुंबई में लैंडिंग नहीं कर पाई। पायलट द्वारा दो बार लैंडिंग कराने की कोशिश की गई।
मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों को लेकर लखनऊ से रवाना हुई फ्लाइट मुंबई में लैंडिंग होना था लेकिन खराब मौसम की वजह से मुंबई में फ्लाइट लैंडिंग नहीं कर पाई ऐसे में मुंबई से फ्लाइट पायलट उदयपुर लेकर पहुंचा और उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

इधर, यात्रियो ने इस पायलट के साथ जाने से मना कर दिया है।
