उदयपुर RNT में PF-ESIC घोटाले पर कर्मचारियों की हड़ताल तेज

अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित
 | 
PF ESIC Scam in RNT

 

Udaipur Times, Udaipur News: 7 जुलाई 2026 । उदयपुर के RNT मेडिकल कॉलेज में पन्नाधाय सिक्योरिटी सर्विसेज द्वारा PF और ESIC राशि में की गई कथित वित्तीय अनियमितताओं व फर्जी शपथ पत्र के मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। Udaipur News

ठेका एजेंसी की तानाशाही और प्रशासन की ढिलाई से नाराज होकर पीड़ित कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे अस्पताल परिसरों में चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्थाएं चरमराने का खतरा पैदा हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन से कटौती के बावजूद सालों से उनकी राशि जमा नहीं की गई और शिकायतों के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। Udaipur News

आज हड़ताल के दूसरे दिन उस समय स्थिति और तनावपूर्ण हो गई जब धरने पर बैठी महिला कर्मचारियों से पुलिस ने प्रदर्शन की परमिशन (अनुमति) मांग ली। पुलिस द्वारा परमिशन मांगे जाने पर सभी महिलाएं एकजुट होकर जिला कलेक्ट्री पहुंचीं और वहां ज्ञापन देकर अपनी मांगें रखीं। हालांकि, कलेक्ट्री से भी उन्हें न तो कोई संतुष्टि भरा जवाब मिला और न ही धरने की परमिशन दी गई। Udaipur News

प्रदर्शनकारियों ने अब दो टूक शब्दों में साफ कर दिया है कि जब तक आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता और उनकी बकाया राशि खातों में जमा नहीं की जाती, तब तक उनका कार्य बहिष्कार और आंदोलन जारी रहेगा। Udaipur News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News