धानमंडी में दुसरे दिन भी ध्वस्त किया अतिक्रमण

दुकान में रखा सामान सड़क पर फेंक दिया

 | 
encroachment removed from dhanmanadi

उदयपुर 15 मार्च 2024। उदयपुर में आज नगर निगम की अतिक्रमण की कार्यवाही आज दूसरे दिन भी धानमंडी इलाके में जारी रही है। आज कार्यवाही के दौरान दुकानदार आक्रोशित हो गए और दुकान में रखा सामान सड़क पर फेंक दिया।

encroachment removed

हुआ यूं कि कल धान मंडी क्षेत्र में निगम की टीम पहुँची ओर अतिक्रमण ध्वस्त किया साथ ही सड़क पर फैला हुआ सामान जब्त किया। इसके बाद जब आज टीम फिर मंडी में पहुँची तो कुछ दुकानदारो ने रातो रात पक्का निर्माण कर दिया।

encroachment

ऐसे में निगम के दस्ते में जेसीबी की मदद से पक्का निर्माण ध्वस्त कर दिया । इस दौरान दुकानदार ने आक्रोश में आ गए और अपनी दुकान में रखा सामान सड़क पर फेंक दिया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News