हिरण मगरी सेक्टर 4 से हटाया अतिक्रमण

पूर्व ने भी नोटिस दिया गया था 

 | 
encorcoachemntremoved

उदयपुर 13 जून 2024।  गुरुवार को नगर निगम कि अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने कार्यवाही करते हुवे दूकान के बाहर अवैध कब्जे को ध्वस्त करते हुए वहां पड़े ड़ा सामान को जब्त किया। 

दरअसल शहर के हिरण मगरी सेक्टर 4 स्थित जैन मंदिर रोड पर एक व्यक्ति ने सड़क पर ही मुर्गी पालन के लिए पिंजरा अतिक्रमण कर रखा था जिसे निगम ने पूर्व मे भी नोटिस दिया था लेकिन दुकानदार ने इसे नहीं हटाया। 

जिस पर निगम ने आज कार्यवाही करते उसे जब्त किया गया। आपको बता दे कि दो वर्ष पूर्व भी यहां से अतिक्रमण हटाया गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News