EPFO: नियोक्ताओं से पात्र कर्मचारियों का कवरेज सुनिश्चित करने की अपील

 | 
EPFO News

 

Udaipur Times, EPFO News: EPFO क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा उदयपुर संभाग एवं संबंधित क्षेत्रों के सभी नियोक्ताओं, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की गई है कि वे नई वेतन सीमा के अनुरूप अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों की पात्रता की समीक्षा करें तथा EPFO के अंतर्गत आवश्यक पंजीकरण एवं वैधानिक अनुपालन समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें। EPFO News

नई व्यवस्था के संबंध में नियोक्ताओं को कवरेज, अंशदान एवं अन्य संबंधित वैधानिक दायित्वों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए (EPFO द्वारा जागरूकता कार्यक्रम, बैठकें, वेबिनार एवं सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। EPFO News

दरअसल भारत सरकार ने श्रमिकों एवं कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के व्यापक दायरे में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अंतर्गत अनिवार्य कवरेज हेतु वैधानिक वेतन सीमा को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय 17 सितम्बर 2026 से प्रभावी किया गया है। EPFO News

क्षेत्रीय आयुक्त-II रोनक जैन ने बताया कि इससे अनुमानतः 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी EPFO की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं/कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) एवं कर्मचारी जमा संबद्ध बीमा योजना (EDLI) के दायरे में आ सकेंगे। EPFO News

उन्होंने बताया कि वेतन सीमा में इस वृद्धि से ऐसे अनेक कर्मचारी, जो वर्तमान में निर्धारित 15,000/- की सीमा से अधिक वेतन होने के कारण ईपीएफओ के अनिवार्य कवरेज से बाहर थे, नई निर्धारित सीमा के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ सकेंगे। इससे कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के लिए बचत, पेंशन सुरक्षा तथा बीमा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त होने का अवसर मिलेगा। EPFO News

व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाएगा EPFO

क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी अधिक से अधिक नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय समाचार-पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं अन्य प्रचार माध्यमों के माध्यम से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त एम्प्लोयी एसोसिएशन, चौम्बर ऑफ कॉमर्स, ट्रैड यूनियन एवं एम्लोई एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित कर नई वेतन सीमा एवं इसके प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि पात्र कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने में किसी प्रकार की कमी न रहे। EPFO News

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रशान्त कुमार सिन्हा ने सभी नियोक्ताओं एवं हितधारकों से अपील की है कि वे इस पहल में सक्रिय सहयोग प्रदान करें और पात्र कर्मचारियों को ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News