Udaipur Times, Jaisalemer News: जैसलमेर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में एस्केप चैनल निर्माण के लिए मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा ने 785 हेक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति दी है। Escape Channel Project Jaisalmer
मुख्यमंत्री की इस स्वीकृति से इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत बाबा रामदेव सब ब्रांच की बुर्जी पर प्रस्तावित एस्केप चैनल का निर्माण हो सकेगा। राज्य सरकार का यह निर्णय पश्चिमी राजस्थान के नहरी क्षेत्र में सिंचाई तंत्र के विकास एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। Escape Channel Project Jaisalmer
राज्य सरकार प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा नहरी तंत्र को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान के नहरी क्षेत्रों में कृषि एवं सिंचाई सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। Jaisalemer News
इसी क्रम में जैसलमेर जिले में प्रस्तावित एस्केप चैनल के निर्माण के लिए भूमि आवंटन की यह स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे इस क्षेत्र के लोगों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा और क्षेत्र के किसानों की आर्थिक तरक्की सुनिश्चित होगी। Escape Channel Project Jaisalmer